भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी का नया गाना 'पाला में ताला लगाके' रिलीज, एक्ट्रेस के साथ दिखी केमेस्ट्री

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 04:27 PM IST

Pramod Premi Yadav Song: प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना पाला में ताला रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में फिल्म को 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। यहां पर देखें ये गाना...

Pramod Premi Yadav New Song  Pala Me Tala Lagake: भोजपुरी सिंगर प्रमोद प्रेमी यादव का नया गाना 'पाला में ताला' लगाके यूट्यूब पर वेव म्यूजिक के ऑफिशियल चैनल पर रिलीज हो गया है। रिलीज होने के कुछ ही घंटों में गाने को 50 हजार से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में प्रमोद प्रेमी यादव और अदिति राज की सिजलिंग केमेस्ट्री नजर आ रही है। ये गाना एलबम हथकड़ी 2 का गाना है। गाने को प्रमोद प्रेमी यादव, अदिति राज ने ही अपनी आवाज दी है। गाने के लिरिक्स सुमित सिंह चंद्रवंशी ने लिखे हैं। गाने के म्यूजिक डायरेक्टर रवि सिन्हा हैं। इसके अलावा रवि सिन्हा ने वीडियो को डायरेक्ट भी किया है।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!