Bhojpuri Actress: इस एक्ट्रेस को मिल चुका है भोजपुरी का बेस्ट एक्ट्रेस पीपल्स च्वाइस अवार्ड, जानें कौन है वो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 08:18 AM IST

Bhojpuri Actress Kajal Raghwani: भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर राज करती हैं। एक्ट्रेस अपने करियर के दौरान कई बेहतरीन फिल्मों में काम कर चुकी हैं। काजल को भोजपुरी की बेस्ट पीपल्स च्वाइस का अवार्ड मिल चुका है।

Bhojpuri Actress: इस एक्ट्रेस को मिल चुका है भोजपुरी का बेस्ट एक्ट्रेस पीपल्स च्वाइस अवार्ड, जानें कौन है वो
Photo Credit: Instagram

Kajal Raghwani Bhojpuri Best People Choice Award: काजल राघवानी भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस है जो कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। काजल अपनी बेहतरीन एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी है। साथ ही अपनी खूबसूरती से तो वह लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। बिहार में जन्मी काजल ने 2013 में भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखा और महज 9 साल के फिल्मी करियर के दौरान उन्होंने 50 से अधिक फिल्मों में काम किए, जिनमें ज्यादातर फिल्में हिट रही। काजल ने अपने फिल्मी करियर के दौरान भोजपुरी के कई बड़े स्टार्स जैसे खेसारी लाल यादव, पवन सिंह और निरहुआ जैसे एक्टर्स के साथ स्क्रीन भी शेयर कर चुकी है। लेकिन काजल भोजपुरी की ऐसी एक्ट्रेस हैं जिन्हें एक स्पेशल अवार्ड से नवाजा जा चुका है।

काजल को मिल चुका है ये अवार्ड

भोजपुरी इंडस्ट्री में कदम रखने के साथ ही काजल ने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से सभी का दिल जीत लिया। उनकी फिल्में देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों की लंबी कतारें लग जाती है। लोगों के बीच काजल कितनी पॉपुलर हैं और उन्हें कितना पसंद किया जाता है, इस बात का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि इंडस्ट्री में कदम रखने के महज तीन साल के भीतर ही काजल को भोजपुरी का बेस्ट एक्ट्रेस पीपल्स च्वाइस अवार्ड मिला।

काजल राघवानी का फिल्मी करियर

काजल राघवानी आज भले ही खूब मशहूर हैं और किसी पहचान की मोहताज नहीं। लेकिन काजल ने इसके लिए खूब मेहनत की। उन्होंने चाइल्ड एक्ट्रेस के तौर पर 2011 में भोजपुरी फिल्म ‘सुगना’ में काम किया। इसके दो साल बाद काजल ने 2013 में बतौर एक्ट्रेस भोजपुरी फिल्म ‘रिहाई’ से डेब्यू की। काजल अब तक कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। रिपोर्ट्स की माने तो काजल एक फिल्म के लिए 15-20 लाख रुपये चार्ज करती हैं।

एक्टिंग के साथ ही डांसर भी हैं काजल

फिल्मों में काजल की एक्टिंग काफी पसंद की जाती है। लेकिन एक्टिंग के साथ ही काजल को डांसिंग का भी शौक है और वह बेहतरीन डांसर भी हैं। काजल ने भोजपुरी के कई आइटम नंबर पर धमाकेदार डांस किया है। सोशल मीडिया पर भी उनके डांस वीडियो खूब वायरल होते रहते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!