Bhojpuri Actress Gunjan Pant Reels: भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस गुंजन पंत अपनी फिल्मों और गानों के साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट फोटो-वीडियो को लेकर भी छाई रहती हैं। फैंस के बीच गुंजन अपनी अदाओं को लेकर खूब मशहूर है। वह इतनी क्यूट और खूबसूरत हैं कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री में ‘बेबी डॉल’ के नाम से जाना जाता है। अगर आप गुंजन के फैन हैं तो आपने उनके कई फोटो वीडियो और रील्स जरूर देखें होंगे। गुंजन आए दिन नए गाने और ट्रेंडिंग वीडियो पर रील्स बनाती है। लेकिन यहां हम आपको दिखाएंगे गुंजन से कुछ ऐसे रील्स वीडियो जो इंटरनेट पर खूब वायरल हुए और इन्हें फैंस द्वारा खूब पसंद किया गया।
गुंजन अपने इंस्टाग्राम पोस्ट से सनसनी मचा देती है। उनके पोस्ट पर फैंस के लाइक व कमेंट देखने को मिलते हैं। बात करें गुंजन के रील्स वीडियो की तो उनके रील्स पर भी ढेरों रिएक्शन देखे जा सकते हैं। गुंजन के इन रील्स वीडियो को देख आप उनके एक्सप्रेशन की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे।
यहां देखें गुंजन के कुछ बेस्ट रील्स वीडियो-
बता दें कि गुंजन पंत भोजपुरी इंडस्ट्री में कम फीस और भेदभाव को लेकर भी आवाज उठा चुकी हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया था कि भोजपुरी में मेल एक्टर की तुलना में फीमेल एक्ट्रेस को कम फीस दी जाती है। जबकि फिल्म की शूटिंग से लेकर प्रमोशन तक में एक्ट्रेस की अहम भूमिका होती है। इसके बावजूद भी उन्हें में मेल एक्टर के बराबर फीस नहीं दी जाती है।
काम के मोर्चे पर बात करें तो गुंजन कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। गुंजन की हिट फिल्मों में, एक्शन क्वीन मधुबाला का बदला, कहर और ये इश्क बड़ा बेदर्दी जैसी फिल्में शामिल हैं। आने वाले दिनों में उनके पास कई फिल्में पाइपलाइन में हैं। वह ‘वो कवन कसूर’,‘जननी’,‘अजबनी’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगी। इसके साथ ही वह वेब सीरीज ‘सैयां मगन पहलवानी’ भी काम कर रही हैं।

