Khesari-Amrapali Song: 200 मिलियन के पार पहुंचा खेसारी-आम्रपाली का गाना ‘मरद अभी बच्चा बा’

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 2, 2022, 09:55 AM IST

Khesari lal Yadav and Amrapali Dubey Song: खेसारी लाल यादव और आम्रपाली दुबे का गाना ‘मरद अभी बच्चा बा’ इन दिनों यूट्यूब पर धूम मचा रहा है। यूट्यूब पर गाना 200 मिलियन व्यूज के आंकड़े को पार कर चुका है।

Khesari-Amrapali Song: 200 मिलियन के पार पहुंचा खेसारी-आम्रपाली का गाना ‘मरद अभी बच्चा बा’
Photo Credit: YouTube

Khesari lal Yadav and Amrapali Dubey Song: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि आवाज के लिए भी जाने जाते हैं। फैंस को उनकी फिल्म और एलबम का बेसब्री से इंतजार होता है। वहीं दूसरी ओर भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे अपनी खूबसूरती को लेकर फैंस के दिलों पर राज करती हैं। ऐसे में जब दोनों स्टार किसी गाने पर नजर आएं तो धमाका होना लाजिमी है। वैसे तो खेसारी और आम्रपाली ने एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया है। लेकिन फिलहाल हम बात कर रहे हैं आम्रपाली और खेसारी के हिट और हॉट सॉन्ग ‘मरद अभी बच्चा बा’ की।

आम्रपाली-खेसारी ने किया खटिया पर रोमांस

यह गाना इन दिनों यूट्यूब पर छाया हुआ है और लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। खास बात तो यह है कि पुराना होने के बावजूद भी गाने को एक बार फिर से फैंस के बीच खूब प्यार मिल रहा है और यूट्यूब पर ये गाना 200 मिलियन व्यूज के आंकड़े को भी पार कर चुका है। गाने में आम्रपाली और खेसारी के बीच जबरदस्त रोमांस के साथ ही धमाकेदार डांस भी देखने को मिल रहा है। खटिया में दोनों स्टार रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

इस फिल्म का है गाना

गाने में आम्रपाली दुबे लाल रंग की ड्रेस में अपनी अदाओं से फैंस को इंप्रेस कर रही है। वहीं खेसारी लाल का अंदाज हर बार की तरह फैंस को भा गया। ‘मरद अभी बच्चा बा’ गाना आम्रपाली और खेसारी की फिल्म ‘दुल्हिन गंगा पार के’ का है जोकि 3 साल पहले रिलीज हुई थी।

गाने को मिले 241 मिलियन व्यूज  

 इस गाने को यशी फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। गाने को अब तक 241 मिलीयन व्यूज मिल चुके हैं। ‘मरद अभी बच्चा बा’ गाने को खेसारी लाल और भोजपुरी की जानी-मानी सिंगर प्रियंका सिंह ने अपनी आवाज से सजाया है। गाने के बोल पवन पांडे ने लिखे हैं और संगीत मधुकर आनंद ने दिया है।

यहां देखिए मरद अभी बच्चा बा गाने का वीडियो-

मरद अभी बच्चा बा में हिट हुई खेसारी-आम्रपाली की जोड़ी

वैसे तो फिल्मों में खेसारी लाल की जोड़ी काजल राघवानी के साथ और आम्रपाली की जोड़ी दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ के साथ हिट मानी जाती है। लेकिन आम्रपाली और खेसारी की जोड़ी ने ‘मरद अभी बच्चा बा’ गाने में हिट हो गई और इसने सभी रिकॉर्ड तोड़ डाले। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!