Nirahua Amrapali Affair: पर्दे पर हिट है आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी, क्या रियल लाइफ में भी पक रही खिचड़ी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 29, 2022, 12:57 PM IST

Nirahua Amrapali Dubey Relationship: निरहुआ और आम्रपाली दुबे की जोड़ी भोजपुरी सिनेमा जगत की हिट और बेस्ट जोड़ी मानी जाती है। दोनों ने एक साथ भोजपुरी की कई फिल्मों और गानों में काम किया है।

Nirahua Amrapali Affair: पर्दे पर हिट है आम्रपाली और निरहुआ की जोड़ी, क्या रियल लाइफ में भी पक रही खिचड़ी
Photo Credit: Instagram

Nirahua  And Amrapali Dubey: फिल्मों में अक्सर हीरो और हीरोइन के बीच लव और रोमांस देखने को मिलता है लेकिन कभी-कभी हीरो हीरोइन की जोड़ी दर्शकों को इतनी पसंद आती है कि लोग उन्हें पर्सनल लाइफ के साथ जोड़ने लग जाते हैं। ऐसा ही कुछ सीन आम्रपाली और निरहुआ के साथ भी है। भोजपुरी सिनेमा जगत में एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे और दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ की जोड़ी काफी हिट मानी जाती है। रियल और रील लाइफ में दोनों की जोड़ी ने गर्दा मचा दिया है। यही कारण है कि निरहुआ और आम्रपाली के बीच अफेयर की खबरें आए दिन सुनने को मिलती हैं।

आम्रपाली और निरहुआ ने एक साथ कई फिल्मों और गानों में काम किया है। फिल्मों में तो दोनों के बीच गजब के रोमांटिक सीन भी देखने को मिले। फैंस को भी दोनों की जोड़ी खूब पसंद आती है और वो इन्हें रियल लाइफ में भी साथ देखना चाहते हैं। वहीं आम्रपाली और दिनेश लाल यादव सोशल मीडिया पर भी एक साथ आए दिन फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं। ये सब देखते हुए लोग ऐसा लगा रहा है कि दोनों के बीच कुछ ना कुछ खिचड़ी जरूर पक रही है।

हालांकि आपको बता दें कि आम्रपाली और निरहुआ के बीच अफेयर या डेटिंग की खबर पूरी तरह से गलत है। आम्रपाली और निरहुआ ने कई बार कहा है कि दोनों बहुत अच्छे दोस्त हैं। निरहुआ पहले से ही शादीशुदा हैं। उनके दो बच्चे एक बेटी और एक बेटा है।

क्यों होती है अफेयर की चर्चा

निरहुआ और आम्रपाली के बीच रिलेशनशिप की खबरों ने उस वक्त और तेज हो गई जब एक्ट्रेस ने निरहुआ को लेकर अपने दिल की बात कह डाली। एक इंटरव्यू में आम्रपाली ने कहा था कि दिनेश जैसा इंसान पति के रूप में मिलना सौभाग्य की बात है। इसके अलावा दोनों कई मौकों पर भी एक साथ नजर आते हैं। फिर चाहे वो कोई इवेंट हो या प्रोग्राम। ऐसे में निरहुआ और आम्रपाली दुबे के बीच रिलेशनशिप की चर्चा हमेशा होती रहती है। हालांकि दोनों ने अपनी रिलेशनशिप को दोस्ती का नाम दिया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!