Akshara Singh: पवन सिंह से बेइंतहा प्यार के बावजूद हो गया था ब्रेकअप,अब अक्षरा सिंह ढूंढ रहीं ऐसा जीवनसाथी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 22, 2022, 10:44 AM IST

Akshara Singh Marriage Plan: एक समय अक्षरा सिंह और पवन सिंह एक दूजे के प्यार में डूबे हुए थे। चारों ओर दोनों के रिलेशनशिप की ही खबरें थी। लेकिन विवादों के बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। अब अक्षरा सिंह जीवन में आगे बढ़ना चाहती हैं और इसके लिए वह जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं।

Akshara Singh: पवन सिंह से बेइंतहा प्यार के बावजूद हो गया था ब्रेकअप,अब अक्षरा सिंह ढूंढ रहीं ऐसा जीवनसाथी
Photo Credit: Instagram

Akshara Singh Reveals Her Marriage Plan: अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस हैं। वह अपनी एक्टिंग और आवाज से भोजपुरी दर्शकों के बीच खास पहचान बना चुकी है। वह इंडस्ट्री की ऐसी एक्ट्रेस हैं जोकि प्रोफेशनल के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। एक समय अक्षरा भोजपुरी पावरस्टार पवन सिंह के प्यार में दीवानी थी। दोनों के प्यार के चर्चे आए दिन सुनने को मिलते थे। लेकिन अब दोनों अलग हो चुके हैं। विवादों के बाद अक्षरा और पवन का रिश्ता टूट गया। अब आलम ऐसा है कि दोनों एक दूसरे का चेहरा तक नहीं देखना चाहते।

 हालांकि पवन सिंह से प्यार में धोखा मिलने के बाद अक्षरा अपने लाइफ में आगे बढ़ चुकी हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर कई बातों का खुलासा किया। उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रही हैं। अक्षरा ने बताया कि उन्हें पति के रूप में कैसा लड़का चाहिए।

फिलहाल शादी को लेकर नहीं है कोई प्लान

अक्षरा सिंह ने पवन सिंह से बेइंतहा मोहब्बत की। लेकिन इसके बावजूद उन्हें प्यार में धोखा मिला। पवन ने अक्षरा को धोखा देकर किसी और से शादी रचा ली। लेकिन अब एक्ट्रेस अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुकी है और कामयाबी के खूब झंडे गाड़ रही है। लेकिन फैंस को अक्षरा की शादी का बेसब्री से इंतजार है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर अक्षरा कब और किससे शादी करने वाली हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा ने शादी को लेकर अपनी दिल की बात बताई। अक्षरा ने कहा कि अगर वह शादी करती है तो उन लड़कों का क्या होगा जो उनकी हर अदा पर मर मिटने हैं। अक्षरा कहती हैं कि, फिलहाल उन्होंने शादी को लेकर कुछ सोचा नहीं है। क्योंकि उनके कई सारे सपने अभी अधूरे हैं।

अक्षरा ढूंढ रही है ऐसा जीवनसाथी

अक्षरा ने यह भी कहा कि अभी उन्हें उनके मन मुताबिक कोई लड़का नहीं मिला है। क्योंकि आज वह जिस मुकाम पर है वहां तक पहुंचने के लिए उन्होंने बहुत संघर्ष किया है। इसलिए वह अपने लिए एक ऐसे लड़के की तलाश कर रही है, जिसका खुद का वजूद हो और जो अपनी मेहनत के दम पर आगे बढ़े।इस बात से साफ जाहिर होता है कि फिलहाल शादी को लेकर अक्षरा का कोई प्लान नहीं है। लेकिन वह ऐसे शख्स को अपना जीवनसाथी बनाएंगी जो उनकी ही तरह मेहनत और काबिलियत के दम पर कामयाबी हासिल करे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!