Akshara Singh Hit Songs: ये हैं अक्षरा सिंह के 5 हिट गाने, यूट्यूब पर मिले 400-500 मिलियन व्यूज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 21, 2022, 11:20 AM IST

Akshara Singh Hit Songs Video: अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। आने वाले 30 अगस्त को अक्षरा अपना 29 वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी। अक्षरा अपनी फिल्मों और गानों को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। अक्षरा के ऐसे कई हिट सॉन्ग है जिन्होंने व्यूज के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए।

Akshara Singh Hit Songs: ये हैं अक्षरा सिंह के 5 हिट गाने, यूट्यूब पर मिले 400-500 मिलियन व्यूज
Photo Credit: Instagram

Akshara Singh Top 5 Hit Bhojpuri Songs: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस और बॉस लेडी अक्षरा सिंह फैंस के दिलों पर राज करती हैं। वैसे तो फैंस को उनके फिल्मों और गानों का बेसब्री से इंतजार रहता है। लेकिन इन दिनों फैंस अक्षरा के बर्थडे का इंतजार कर रहे हैं। आने वाले 30 अगस्त 2022 को अक्षरा का बर्थडे है। इस बार अक्षरा अपना 29वां जन्मदिन मनाएंगी। अक्षरा के साथ ही फैंस भी उनके जन्मदिन का इंतजार कर रहे हैं। अक्षरा भोजपुरी की कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी हैं। लेकिन एक्टिंग के साथ ही अक्षरा के गाने भी खूब पसंद किए जाते हैं। अक्षरा के कई गानों ने तो यूट्यूब पर व्यूज के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए। जानते हैं अक्षरा के ऐसे ही हिट और जबरदस्त व्यूज वाले सॉन्ग के बारे में।

ये हैं अक्षरा के टॉप व्यूज वाले टॉप सॉन्ग

ईधर आने का नहीं (Idhar Aane Ka Nahi)

अक्षरा सिंह का गाना ईधर आने का नहीं उनके टॉप और हिट गानों की लिस्ट में नंबर वन पर है। इस गाने को फैंस का खूब प्यार मिल चुका है और इसने यूट्यूब पर भी व्यूज के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। बता दें कि अक्षरा के ईधर आने का नहीं गाने को यूट्यूब पर 408 मिलियन व्यूज मिले। इस गाने को अक्षरा ने रैप स्टाइल में गाया है और बूलेट चलाती हुई अक्षरा का इसमें धांसू अंदाज भी देखन को मिल रहा है। ईधर आने का नहीं गाना 2020 में रिलीज हुआ था लेकिन आज भी फैंस के बीच खूब सुना जाता है।

कॉल करें क्या (Call Karen Kya)

अक्षरा सिंह का ‘कॉल करें क्या’ गाना भी खूब वायरल हुआ। साथ ही ये गाना ट्रेंडिंग में भी रहा। अक्षरा सिंह के इस गाने न सिर्फ खूब व्यूज बटोरें बल्कि सोशल मीडिया यह गाना जमकर वायरल भी हुआ। गाने के वीडियो में दिखाया गया है कि अक्षरा आधी रात को अपनी मम्मी से छिपकर बॉयफ्रेंड को कॉल करती है। इस गाने ने यूट्यूब पर 221 मिलियन व्यूज बटोरें।

डॉन्ट टच माय हैंड (Don't Touch My Hand)

व्यूज के मामले में अक्षरा सिंह का यह गाना भी जबरदस्त हिट रहा। फैंस को भी डॉन्ट टच माय हैंड गाना खूब पसंद आया। गाने को यूट्यूब पर 191 मिलियन व्यूज मिले।

पानी पानी (Paani Paani Bhojpuri)

बादशाह के हिट सॉन्ग पानी पानी के भोजपुरी वर्जन में अक्षरा सिंह ने खेसारी लाल यादव के साथ मिलकर ग्लैमरस का तड़का लगाया। अक्षरा और खेसारी के इस रोमांटिक गाने को यूट्यूब पर 91 मिलियन व्यूज मिले।

दोष नईखे बंगलिनिया के (Dosh Naikhe Bangliniya Ke)

अक्षरा के सॉन्ग दोष नईखे बंगलिनिया के में अक्षरा ने भोजपुरी और बंगाली का जबरदस्त कॉम्बिनेशल दिखाया। साथ अक्षरा का ग्लैमरस लुक भी खूब पसंद किया गया। गाने को यूट्यूब पर 40 मिलयन से अधिक व्यूज मिले।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!