Nirahua Unseen Photo: बचपन में ऐसे दिखते थे आपके फेवरेट निरहुआ, देखें उनकी अनसीन फोटो

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 19, 2022, 05:13 PM IST

Nirahua Unseen Photo: भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के सितारे निरहुआ को आज भला कौन नहीं पहचानता। लेकिन निरहुआ के बचपन और कुछ साल पुरानी तस्वीरों को देख आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। सोशल मीडिया पर आए दिन निरहुआ की अनसीन और पुरानी तस्वीर वायरल होती रहती है।

Nirahua Unseen Photo: बचपन में ऐसे दिखते थे आपके फेवरेट निरहुआ, देखें उनकी अनसीन फोटो
Photo Credit: Instagram

Bhojpuri Actor Nirahua Unseen Childhood photo: दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री के बड़े स्टार और सिंगर हैं जोकि आज किसी पहचान के मोहताज नहीं। इसके अलावा वे आजमगढ़ से सांसद भी हैं। निरहुआ ने उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड समेत देशभर में लोकप्रियता हासिल की। देशभर में उनकी करोड़ों की संख्या में फैन फॉलोइंग है। इतना ही नहीं यूट्यूब पर भी निरहुआ के गाने हमेशा ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। निरहुआ ने भोजपुरी में कई हिट फिल्में दी। भोजपुरी के इतने फेमस कलाकार होने के बाद भी निरहुआ की कुछ ऐसी तस्वीरें हैं जिसे देख आप उन्हें पहचान नहीं पाएंगे। दरअसल बचपन और कुछ सालों पहले निरहुआ आज की तुलना में बिल्कुल अलग दिखते थे। उनकी कई ऐसी तस्वीरें हैं जो आए दिन वायरल होती रहती है।

इस तस्वीर में कौन है निरहुआ

यह तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसमें माता-पिता के साथ दो छोटे बच्चे दिखाई दे रहे हैं। इनमें एक निरहुआ के भाई हैं और दूसरा बच्चा और कोई नहीं बल्कि आपके फेवरेट स्टार दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ हैं। तस्वीर को देखकर पहचाना मुश्किल है कि इसमें निरहुआ कौन है। आपको बता दें कि जो बच्चा अपनी मां के बगल में ब्लैक शर्ट और सफेद पेंट में खड़ा है वह निरहुआ है। वहीं पिता के बगल में उनके भाई खड़े हैं।

कुछ साल पहले ऐसे दिखते थे निरहुआ

निरहुआ आज फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने कलाकार हैं। लेकिन एक्टर बनने से पहले निरहुआ ने काफी संघर्ष किया। इस तस्वीर में तीन लड़के नजर आ रहे हैं। इसमें निरहुआ, हरिकेश यादव और प्रवेश लाल यादव नजर आ रहे हैं। तीनो भाई हैं। हरिकेश यादव निरहुआ के बड़े भाई हैं और प्रवेश यादव निरहुआ के छोटे भाई हैं। 2002 में पिता के निधन के बाद तीनों भाइयों ने ही घर की जिम्मेदारी संभाली। निरहुआ ने भोजपुरी इंडस्ट्री में अपना करियर बनाया। उनके छोटे भाई प्रवेश लाल यादव सेना में चले गए। वहीं बड़े भाई हरिकेश यादव फिल्मों में एक्टिंग करते हैं और फिल्म निर्माण कंपनी निरहुआ एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड और निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड का काम भी संभालते हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!