अक्षरा सिंह ने इशारों-इशारों में पवन सिंह पर कसा तंज, लिखा- 'हमको रुला चुके, कितनों को रुलाओगे'

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 29, 2022, 06:41 PM IST

Akshara Singh on Pawan Singh: पवन सिंह की दूसरी वाइफ ज्योति सिंह ने तलाक की अर्जी दी है। ज्योति सिंह ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अब अक्षरा सिंह ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर इशारों-इशारों में तंज कसा है।

अक्षरा सिंह ने इशारों-इशारों में पवन सिंह पर कसा तंज,  लिखा- 'हमको रुला चुके, कितनों को रुलाओगे'

मुंबई. पवन सिंह और उनकी दूसरी वाइफ ज्योति सिंह के बीच विवाद तलाक तक पहुंच गया है। ज्योति सिंह ने अपने पति से तलाक लेने के लिए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि पवन सिंह ने उनके साथ मारपीट की है। इसके अलावा दो बार अबॉर्शन भी कराया है। वहीं, पवन सिंह की एक्स गर्लफ्रेंड अक्षरा सिंह ने इशारों-इशारों में ताना मारा है। 

अक्षरा सिंह ने सोशल मीडिया पर अपने नए गाने 'अब किसका घर जलाओगे' के शुरुआती बोल लिखे हैं। शुरुआती बोल है- 'हमको तो रुला ही चुके हो, कितनों को रुलाओगे। बोलो अब किसका घर जलाओगे।' वहीं, दूसरे पोस्ट में अक्षरा ने कोट शेयर किया है, 'ताउम्र बस एक सबक याद रखिए, इश्क और इबादत में नीयत साफ रखिए।' इसके साथ उन्होंने लिखा, 'लोग भूल जाएंगे लेकिन, कर्मा नहीं।' अक्षरा सिंह ने किसी का नाम तो नहीं लिया है, लेकिन फैंस को समझने में देर नहीं लगी कि वह अपने एक्स बॉयफ्रेंड पवन सिंह पर तंज कस रही हैं।  

पवन सिंह पर लगाया ये आरोप
पवन सिंह की वाइफ ज्योति सिंह ने आरोप लगाया है कि भोजपुरी सिंगर और एक्टर उनके साथ मारपीट और गाली गलौच करते हैं। ज्योति के वकील विष्णुधर पांडे का कहना है कि पवन सिंह ने दो बार ज्योति का गर्भपात भी करवाया है। वहीं, ज्योति पिछले काफी वक्त से मायके में रह रही हैं। उन्होंने अपने भरण पोषण के लिए साढ़े तीन लाख रुपए प्रति महीने देने के लिए आवेदन दाखिल किया है। आपको बता दें कि साल 2018 में पवन सिंह ने ज्योति सिंह के साथ दूसरी शादी की थी। दोनों ने कोर्ट मैरिज की थी। ज्योति यूपी के बलिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई की है। 

अक्षरा सिंह और पवन सिंह की लव स्टोरी की बात करें तो अक्षरा ने मीडिया को खुलकर पवन संग अपने रिश्ते की सच्चाई बताई थी। शादी के बाद भी दोनों के बीच दोस्ती का रिश्ता था। हालांकि, ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने बताया कि पवन सिंह उनके साथ मारपीट किया करते थे।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!