भोजपुरी एक्टर Pawan Singh लेंगे तलाक, बीवी ज्योति का आरोप- दो बार कराया अबॉर्शन, मारपीट भी की!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 28, 2022, 03:07 PM IST

Pawan Singh Divorce News: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने आरा फैमिली कोर्ट में पत्‍नी ज्‍योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की है।

भोजपुरी एक्टर Pawan Singh लेंगे तलाक, बीवी ज्योति का आरोप- दो बार कराया अबॉर्शन, मारपीट भी की!

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार एक्टर और सिंगर पवन सिंह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने आरा फैमिली कोर्ट में पत्‍नी ज्‍योति सिंह से तलाक के लिए अर्जी दाखिल की। पवन सिंह के तलाक की खबर आग की तरह फैल गई है और उनके फैंस ये जानना चाहते हैं कि ऐसा क्या हुआ कि पवन सिंह अपनी दूसरी बीवी से तलाक ले रहे हैं। अब इस मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी।

ज्योति सिंह से पहले साल 2014 में पवन सिंह शादी के बंधन में बंधे। उनकी पत्‍नी का नाम था नीलम सिंह। शादी के एक साल बाद ही नीलम ने मुंबई में सुसाइड कर लिया था। पवन पर उनकी हत्या का आरोप भी लगाया गया था। कहा तो ये भी जाता है कि पवन सिंह मोनालिसा को डेट कर रहे थे जिसकी वजह से नीलम ने सुसाइड किया। 

वहीं पवन सिंह ने मार्च 2018 में ज्योति सिंह से शादी कर ली थी। पहले पवन ने ज्योति से कोर्ट मैरिज की थी, फिर घरवालों ने पूरे रीति-रिवाज से शादी कराई थी। ज्योति सिंह लाइमलाइट से कोसों दूररहती हैं और फैशन डिजाइनिंग की पढ़ाई कर रही हैं। वह यूपी के बलिया जिले की रहने वाली हैं। 

कहा जा रहा है कि पवन सिंह की पत्नी ज्योति काफी समय से अपने मायके में रह रही हैं। उन्होंने अंतरिम भरण पोषण भत्ते के रूप में 3.5 लाख प्रतिमाह देने के लिए आवेदन दाखिल किया है। इसी के साथ ज्योति ने पवन सिंह पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। ज्योति सिंह के वकील विष्णुधर पांडेय का कहना है कि अभिनेता और ज्योति सिंह के बीच विवाद रहता है। पवन सिंह अपनी पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौच करते थे। इतना ही नहीं उन्होंने ज्योति का दो बार गर्भपात भी कराया है। 

बता दें कि पवन सिंह की अदाकारा उर्वशी चौधरी के साथ भी प्रेम संबंध की खबरें आई थीं। वहीं रिपोर्ट का दावा है कि पवन सिंह दूसरी शादी के बाद भी भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह को डेट करने लगे थे। इस बात को अक्षरा ने भी कबूल किया था कि वो दोनों एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!