पानी-पानी से लेकर बस येही खाती आरा जानी तक, साल 2021 में Akshara Singh के इन गानों ने मचाई धूम

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2021, 01:04 PM IST

Akshara Singh Bhojpuri Songs of 2021 Ganna Video: अक्षरा सिंह के गानों ने साल 2021 में धमाल मचाया। अक्षरा ने अपने ऑफिशियल यूट्यूब पर कई गाने रिलीज किए, जिसे लाखों व्यूज मिले। यहां देखें अक्षरा सिंह के गाने...

पानी-पानी से लेकर बस येही खाती आरा जानी तक, साल 2021 में Akshara Singh के इन गानों ने मचाई धूम

Akshara Singh Best Bhojpuri Songs of 2021: साल 2021 के आखिरी हफ्ते की शुरुआत हो चुकी है। इस साल कई भोजपुरी गानों ने यूट्यूब पर धूम मचाई। हालांकि, अक्षरा सिंह इनमें से सबसे ज्यादा चर्चा में रही। अक्षरा सिंह साल 2021 में बिग बॉस 15 ओटीटी में नजर आई। इसके बाद उनके गानों को यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज मिले। यहां देखें साल 2021 में अक्षरा सिंह के सबसे ज्यादा वायरल हुए गाने। 

अक्षरा सिंह का गाना 'मेरा वाला गाना' (Mera Wala Gana Song) उनके ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ था। सितंबर में रिलीज हुए इस गाने को खबर लिखे जाने तक 13 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में अक्षरा सिंह धमाकेदार डांस करती हुई नजर आ रही हैं। अक्षरा सिंह ने गाने को आवाज भी उन्हीं ने दी है। ये गाना  फैंस को खूब पसंद आ रहा है। इसके लीरिक्स जाहिद अख्तर ने लिखे हैं। गाने में अक्षरा सिंह अपना टशन दिखाते हुए नजर आ रही हैं। 

पानी-पानी गाना (Pani Pani Bhojpuri Song)
अक्षरा सिंह और खेसारी लाल यादव का गाना पानी-पानी रिलीज हुआ।  ग्लोबल हिट पानी पानी का भोजपुरी वर्जन रिलीज होते ही खूब वायरल हो रहा है। गाने को साढ़े चार करोड़ से अधिक व्यूज मिल चुके हैं।  बादशाह  भी इस गाने में भोजपुरी रैप करते नज़र आ रहे हैं। जबकि गाने की फीमेल वोकल्स रिनी चंद्रा ने दिए हैं। गाने में अक्षरा और खेसारी बेहतरीन लुक में  सिग्नेचर पानी पानी हुक स्टेप कर रहे हैं। खेसारी और अक्षरा के बीच की डायनामिक केमिस्ट्री खूब धमाल मचा रही है।      

बस येही खाती आरा जानी (Ara jaani Bhojpuri Song)
पानी पानी के बाद अक्षरा सिंह का गाना बस येही खाती आरा जानी रिलीज हुआ था। ये गाना भी उनके ऑफिसियल यूट्यूब चैनल में रिलीज हुआ है। इस गाने को अक्षरा सिंह ने अपनी आवाज दी है।

अक्षरा सिंह के इस गाने को महज एक हफ्ते में 44 लाख से अधिक व्यूज मिल गए थे। गाने में अक्षरा बाइक से ही आरा के लिए निकल पड़ी हैं। अक्षरा कह रही हैं कि वे किसी खास मकसद से ही आरा जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मुझे सोन का पानी पसन्द हैं, क्योंकि सोन के पानी से जवानी निखरती है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!