ऑटो न्यूज़

सड़क पर क्यों खींची जाती हैं सफेद पट्टियां? रोज गाड़ी चलाने वाले भी नहीं जानते इन संकेतों का असली मतलब

White Line on Road: रोज कार ड्राइव करते हैं तो क्या आपने सड़क पर खीचीं गई सफेद पट्टियों पर ध्यान दिया है। अगर हां तो क्या आप सड़क के इन संकेतों का असली मतलब समझते हैं? दरअसल, ये साधारण सी दिखने वाली लाइनें दरअसल सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण का बेहद अहम हिस्सा होती हैं।

Image

सड़क पर क्यों खींची जाती हैं सफेद पट्टियां? (Photo: AI Generated Image)

White Line on Road: अक्सर लोग सड़क पर गाड़ी तो दौड़ाते हैं लेकिन ट्रैफिक से जुड़े संकेतों और निशानों का सही अर्थ नहीं जानते। सड़क पर बनी सफेद (उजली) पट्टियां भी उन्हीं में से एक हैं। क्या आपने कार ड्राइव करने के दौरान सड़क पर खीचीं गई इन सफेद पट्टियों पर ध्यान दिया है? क्या आप इन सफेद पट्टियों के असली मतलब को जानते हैं? अगर नहीं, तो इस आर्टिकल में आपको सड़क पर खीचीं गई इन सफेद पट्टियों को लेकर ही जानकारी दे रहे हैं-

सफेद पट्टी का मुख्य उद्देश्य

ये साधारण सी दिखने वाली लाइनें दरअसल सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियंत्रण का बेहद अहम हिस्सा होती हैं। सड़क पर बनी सफेद पट्टियां लेन (Lane) को अलग करने और वाहनों की दिशा तय करने के लिए बनाई जाती हैं। ये खासकर एक ही दिशा में चलने वाले ट्रैफिक को व्यवस्थित रखने में मदद करती हैं। अगर सड़क पर कई लेन हैं, तो सफेद लाइनें बताती हैं कि वाहन को किस लेन में रहना चाहिए।

ठोस (Solid) और टूटी (Broken) लाइन का मतलब

सफेद पट्टियां दो तरह की होती हैं – ठोस (Solid) और टूटी हुई (Broken)

  • ठोस सफेद लाइन का मतलब है कि आपको लेन बदलने की अनुमति नहीं है।
  • टूटी हुई सफेद लाइन दर्शाती है कि आप सावधानी से लेन बदल सकते हैं।

उदाहरण के लिए मान लीजिए अगर आप हाईवे पर चल रहे हैं और बीच में टूटी हुई सफेद लाइन है, तो इंडिकेटर देकर लेन बदली जा सकती है। लेकिन अगर लाइन ठोस है, तो उसे पार करना नियमों के खिलाफ है।

स्टॉप लाइन और जेब्रा क्रॉसिंग

सफेद पट्टी का इस्तेमाल ट्रैफिक सिग्नल पर “स्टॉप लाइन” के रूप में भी होता है। लाल बत्ती पर वाहन को इसी लाइन से पहले रोकना अनिवार्य है। इसके अलावा, पैदल यात्रियों के लिए बनी जेब्रा क्रॉसिंग भी सफेद पट्टियों से ही चिन्हित होती है, जिससे उन्हें सुरक्षित सड़क पार करने में मदद मिलती है।

रात में सुरक्षा के लिए

सफेद पट्टियों में अक्सर रिफ्लेक्टिव पेंट या कैट-आई लगाए जाते हैं, जो रात में हेडलाइट की रोशनी में चमकते हैं। इससे ड्राइवर को लेन साफ दिखाई देती है और दुर्घटनाओं की संभावना कम होती है।

इन पट्टियों को समझना क्यों जरूरी

अगर ड्राइवर इन पट्टियों का सही मतलब समझें और उनका पालन करें तो ट्रैफिक जाम, टक्कर और हादसों में काफी कमी लाई जा सकती है। सड़क पर बनी हर सफेद लाइन एक नियम और सुरक्षा संदेश देती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article