CNG फिट कराने से पहले यह जरूर जान लें कि गाड़ी का इंजन कम्पैटिबल है या नहीं।(फोटो क्रेरडिट-iStock)
भारत में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच अब ज्यादातर लोग अप CNG कार की तरफ अपना इंट्रेस्ट दिखा रहे हैं। मिडिल क्लास खरीदारों के बीच में पिछले कुछ समय में CNG कार का जबरदस्त क्रेज देखने को मिला है। यह न केवल कीमत में किफायती होती है बल्कि पर्यावरण के लिए भी यह एक बेतरह विकल्प है।
नई कारों में तो CNG किट पहले से फिट होकर आती है लेकिन क्या पुरानी गाड़ी में CNG किट लगवाई जा सकती है या नहीं इसको लेकर बहुत लोगों के मन में दुविधा रहती है। ऐसी कंडीशन मे लोगों के मन में सवाल उठता है कि फैक्ट्री फिटेड CNG कार ले या फिर आफ्टरमार्केट CNG किट लगवाएं। आइए आपको इसके बारे में आसान भाषा में समझाते हैं।
फैक्ट्री-फिटेड CNG कारें वे होती हैं जिन्हें ऑटोमोबाइल कंपनी ने पहले से ही CNG सिस्टम के साथ तैयार और डिजाइन किया होता है। उदाहरण के तौर पर — Maruti Suzuki Celerio CNG, Tata Tiago iCNG और Hyundai Aura CNG। इन कारों में इंजन, फ्यूल लाइन, ECU और CNG किट सब कुछ फैक्ट्री से इंस्टाल होकर आती हैं। इसका मतलब यह है कि CNG किट और उससे जुड़े हर एक चीज एक दूसरे के कम्पैटिबल होते हैं।
आफ्टरमार्केट किट वह होती है जिसे कार खरीदने के बाद किसी अधिकृत गैरेज या वर्कशॉप में लगवाया जाता है। इन किट्स के भी कई प्रकार होते हैं, जैसे — Sequential CNG Kit और Conventional CNG Kit। इन्हें ज़्यादातर पेट्रोल इंजनों में लगाया जा सकता है, लेकिन यह जरूरी है कि गाड़ी का इंजन CNG के साथ कम्पैटिबल हो।
अगर आप एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं और उसे लंबे समय तक चलाने का इरादा रखते हैं, तो फैक्ट्री-फिटेड CNG कार ही खरीदना एक बेस्ट ऑप्शन होगा। यह ज्यादा सुरक्षित, विश्वसनीय और बेहतर परफॉर्मेंस देने वाली होती है। साथ ही कंपनी सर्विस सेंटर पर आपको स्पेयर पार्ट्स और किसी प्रकार की खराबी होने पर सपोर्ट भी आसानी से मिल जाता है।
वहीं, अगर आपके पास पहले से कोई पेट्रोल कार है और आपका बजट सीमित है, तो ऐसी कंडीशन में आप ऑफ्टर मार्केट CNG किट लेना ही आपके लिए एक किफायती ऑप्शन हो सकता है। लेकिन आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि CNG स्टालेशन किसी ऑर्थेराइज्ड डीलर से ही कराएं। CNG किट लगवाने के बाद आपको RC और इंश्योरेंस में इसकी एंट्री जरूर करना चाहिएइ।
नई कार खरीदने वालों के लिए फैक्ट्री-फिटेड CNG सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प है। पहले से पेट्रोल कार रखने वाले और बजट पर ध्यान देने वाले यूजर्स आफ्टरमार्केट किट चुन सकते हैं, बशर्ते फिटमेंट सही जगह से और पफेक्शन के साथ कराया गया हो।