ऑटो न्यूज़

VIRAL VIDEO: भोपाली गुंडे की नई करतूत, बीच सड़क दिखाया 'फूल और कांटे' वाला स्टंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 14, 2022, 12:00 PM IST

भोपाल के एक बदमाश का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें बीच सड़क पर जुबैर मौलान और उसके अन्य साथी फूल और कांटे फिल्म वाला स्टंट करते नजर आ रहे हैं. पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है.

Image

जानकारी मिली है कि भोपाल के अलग-अलग पुलिस थानों में मौलान के खिलाफ 65 मामले दर्ज हैं.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • बीच सड़क फूल और कांटे वाला स्टंट
  • नामजद अपराधी के खिलाफ FIR दर्ज
  • भोपाल की सड़कों पर मचाया उत्पात

VIRAL VIDEO Phool Aur Kante Stunt: इंटरनेट पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भोपाल की सड़कों पर उत्पात मचाते गुंडों को साफ देखा जा सकता है. जुबैर मौलाना नाम के एक अपराधी उसके अन्य साथी कई सारी गाड़ियों के साथ फूल और कांटे वाला स्टंट करने नजर आए. इससे भी ज्यादा परेशान करने वाली बात ये है कि बीच सड़क इनकी गाड़ियों के आगे एक शेवरोले बीट रिवर्स में चलाई जा रही थी. मौलाना और उसके साथी वाहनों से बाहर लटककर ना सिर्फ खुदकी, बल्कि बाकी राहगीरों की जान भी खतरे में डालते नजर आए.

फूल और कांटे वाला स्टंट किया

इस वीडियो में ओपन जीप को पकड़कर एक शख्स अपना पैर बगल में चल रही महिंद्रा स्कॉर्पियो से टिकाकर फूल और कांटे वाला स्टंट करना चाह रहा था. ये एक बहुत बुरे हादसे में भी बदल सकता था, हालांकि इस स्टंट को करने में ये शख्स नाकाम रहा. बता दें कि चलती सड़क पर इस तरह के स्टंट करना पूरी तरह गैरकानूनी है और आम आदमी को इस तरह की हरकतों से काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

वीडियो वायरल होने पर FIR दर्ज

सोशल मीडिया पर तेजी से ये वीडियो वायरल हो गया जिसके तीन दिन बाद गांधीनगर पुलिस ने जमानत पर बाहर निकले जुबैर मौलाना पर फिर FIR दर्ज कर ली है. मध्य प्रदेश के ग्रह मंत्री नरोत्तम मिश्र द्वारा इस मामले पर संज्ञान लेने के आदेश दिए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. जानकारी मिली है कि भोपाल के अलग-अलग पुलिस थानों में मौलान के खिलाफ 65 मामले दर्ज हैं. आदतन अपराधी की इस करतूत पर पुलिस सख्त कदम उठाएगी ऐसा अनुमान है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article