ऑटो न्यूज़

Uber: उबर ने बदले नियम, जानिए ऑटो ड्राइवरों और यात्रियों पर क्या असर पड़ेगा

Uber: ऑनलाइन कैब बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी उबर ने ऑटो यानी तिपहिया को लेकर नियमों में बदलाव किया है। अब ड्राइवरों से बुकिंग रद्द करने का कोई शुल्क नहीं लेगी।

Image

उबर ने बदला नियम (तस्वीर-uber.com)

Uber: ऑनलाइन कैब बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी उबर ने ऑटो (तिपहिया) के मामले में नियमों में बदलाव किया है। इसके तहत वह ऑटो चालकों से अब कमीशन नहीं लेगी। उबर ऐप ने उपयोगकर्ताओं को सूचित किया है कि 18 फरवरी से सभी ऑटो सेवाएं सिर्फ नकद में होगी।

उबर के प्रवक्ता ने कहा कि चालकों के लिए सब्सक्रिप्शन-आधारित मॉडल की ओर उद्योग के बदलाव को देखते हुए, हमने अपने रुख को भी उसी के अनुरूप करने का निर्णय किया है। रैपिडो और इस प्रकार के अन्य ऐप ऑटो चालकों के लिए सदस्यता-आधारित मॉडल की पेशकश कर रहे हैं।

कंपनी ने एक अलग ब्लॉग में कहा कि उबर अपने नए ऑटो मॉडल के साथ एक बड़ा बदलाव कर रहा है। यह बदलाव एसएएएस (सॉफ्टवेयर-ए-ए-सर्विस) की ओर है। उबर आपको नजदीकी ड्राइवरों से जोड़ेगी, लेकिन यह सेवा उबर से स्वतंत्र है।

कंपनी के अनुसार, चालकों से कोई कमीशन नहीं लिया जाएगा और उबर केवल मंच प्रदान करेगी। इसमें कहा गया है कि उबर बुकिंग रद्द करने का कोई शुल्क नहीं लेगी। उबर केवल किराये के बारे में सुझाव देगी लेकिन अंतिम राशि ड्राइवर और यात्री स्वयं तय करेंगे।

Ramanuj Singh
रामानुज सिंहauthor

रामानुज सिंह पत्रकारिता में दो दशकों का व्यापक और समृद्ध अनुभव रखते हैं। उन्होंने टीवी और डिजिटल—दोनों ही प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए बिजनेस, पर्सनल फाइनेंस, शेयर बाजार, इनकम टैक्स, बैंकिंग, बुलियन और कमोडिटी मार्केट जैसे विषयों पर गहरी विशेषज्ञता विकसित की है। जर्नलिज्म में एमए की डिग्री और वर्षों के अनुभव से विकसित विश्लेषणात्मक दृष्टिकोण के साथ, रामानुज जटिल वित्तीय विषयों को सरल, विश्वसनीय और प्रभावी तरीके से पाठकों तक पहुंचाने के लिए जाने जाते हैं। अब तक वे 22,000 से अधिक स्टोरीज लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article