टीवीएस मोटर कंपनी ने भारत में अपनी लोकप्रिय बाइक Raider 125 का नया वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। नया TVS Raider TFT DD वेरिएंट की कीमत 95,600 रुपये (एक्स-शोरूम) रखी गई है, जबकि SXC DD वेरिएंट की कीमत 93,800 रुपये (एक्स-शोरूम) है। डिजाइन में ज्यादा बदलाव नहीं किए गए हैं, लेकिन बाइक में अब कई फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर्स और नए ग्राफिक्स शामिल किए गए हैं।
नई TVS Raider में "Boost Mode" दिया गया है, जो अपने सेगमेंट में पहला फीचर है। यह iGO Assist टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जो बाइक को 6000rpm पर 11.75Nm का क्लास-लीडिंग टॉर्क देता है। बाइक में डुअल डिस्क ब्रेक्स और सिंगल चैनल ABS दिए गए हैं, जो बेहतर स्टेबिलिटी और राइडर के भरोसे को बढ़ाते हैं। साथ ही, इसमें GTT (Glide Through Technology) भी है, जो लो-स्पीड पर स्मूद राइडिंग और बेहतर माइलेज में मदद करती है।
नई Raider में अब 90/90-17 फ्रंट टायर और 110/80-17 रियर टायर दिए गए हैं, जिससे ग्रिप, कॉर्नरिंग और हैंडलिंग और भी बेहतर हो गई है। इसके अलावा बाइक को नया मेटैलिक सिल्वर फिनिश और रेड अलॉय व्हील्स के साथ पेश किया गया है, जो इसके लुक को और स्पोर्टी बनाते हैं।
फीचर्स की बात करें तो, नए वेरिएंट में TFT और रिवर्स LCD क्लस्टर दिया गया है, जो TVS SmartXonnect™ प्लेटफॉर्म को सपोर्ट करता है।
इससे ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, वॉयस असिस्ट, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल हैंडलिंग और नोटिफिकेशन मैनेजमेंट जैसी सुविधाएं मिलती हैं। पावर की बात करें तो, Raider में 3-वाल्व, 125cc इंजन दिया गया है जो 11.2hp की पावर और 11.75Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन पहले से ज्यादा रिफाइंड है और स्मूद परफॉर्मेंस देता है।
