Royal Enfield Hunter 350 पसंद नहीं आई? ये बाइक्स हो सकती आपकी पसंद

​Royal Enfield Hunter 350 Alternatives: अगर रॉयल एनफील्ड हंटर 350 आपकी उम्मीदों पर पूरी तरह खरी नहीं उतर रही है या आपको पसंद नहीं आ रही, चाहे वह राइडिंग पोजिशन हो, स्टाइलिंग या फिर फीचर्स तो मार्केट में कई ऐसे रेट्रो और नियो-रेट्रो विकल्प मौजूद हैं जो आपके राइडिंग प्रोफाइल से बेहतर मेल खा सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही 5 दमदार विकल्पों के बारे में।​

Authored by: प्रदीप पाण्डेयUpdated Oct 5 2025, 14:52 IST
​ढेरों हैं विकल्प​Image Credit : Brands01 / 06

​ढेरों हैं विकल्प​

अगर हंटर 350 आपकी पसंद नहीं है, तो आपके पास कई आकर्षक विकल्प मौजूद हैं। ये सभी बाइक्स अलग-अलग राइडिंग स्टाइल, फीचर्स और डिजाइन ऑफर करती हैं। अब यह आपकी जरूरत और राइडिंग स्टाइल पर निर्भर करता है कि आप किसे चुनते हैं।

​Yezdi Roadster (₹1.93 लाख, एक्स-शोरूम)​Image Credit : Brands02 / 06

​Yezdi Roadster (₹1.93 लाख, एक्स-शोरूम)​

​येज्दी रोडस्टर रेट्रो लुक में मॉडर्न टच लाती है। इसमें 334cc लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है, जो करीब 29hp और 29.6Nm टॉर्क जनरेट करता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स, LED लाइटिंग, स्प्लिट सीट और ट्विन एग्जॉस्ट इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं। परफॉर्मेंस चाहने वाले राइडर्स के लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है।​

​Royal Enfield Classic 350 (₹1.81 लाख, एक्स-शोरूम)​Image Credit : Brands03 / 06

​Royal Enfield Classic 350 (₹1.81 लाख, एक्स-शोरूम)​

​अगर आप ज्यादा आरामदायक राइडिंग और लंबी दूरी की सवारी पसंद करते हैं, तो क्लासिक 350 एक मजबूत विकल्प है। इसमें वही 349cc J-प्लेटफॉर्म इंजन मिलता है, जो हंटर 350 में है। इसकी अप राइट सीटिंग पोजिशन, चौड़ी सीट और बेहतर सस्पेंशन इसे हाइवे राइडिंग के लिए ज्यादा उपयुक्त बनाते हैं।​

​Royal Enfield Meteor 350 (₹1.96 लाख, एक्स-शोरूम)​Image Credit : Brands04 / 06

​Royal Enfield Meteor 350 (₹1.96 लाख, एक्स-शोरूम)​

मीटिऑर 350 रोजाना के कम्यूट और वीकेंड लॉन्ग राइड्स दोनों के लिए बनाई गई है। इसमें आरामदायक हैंडलबार, मॉडर्न फीचर्स जैसे ट्रिपर नेविगेशन और संतुलित चेसिस दिया गया है। हंटर की आक्रामक पोजिशनिंग के मुकाबले यह ज्यादा रिलैक्स्ड राइडिंग एक्सपीरियंस देती है।

​Honda CB350RS (₹1.97 लाख, एक्स-शोरूम)​Image Credit : Brands05 / 06

​Honda CB350RS (₹1.97 लाख, एक्स-शोरूम)​

​होंडा CB350RS क्लासिक और मॉडर्न डिजाइन का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। 348cc एयर-कूल्ड इंजन करीब 21.5hp की पावर देता है। इसमें LED लाइटिंग, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसकी राइडिंग पोजिशन थोड़ी स्पोर्टी है, जो मिड-वेट बाइक्स पसंद करने वालों को भा सकती है।​

​Jawa 42/Jawa Perak (₹1.59 लाख / ₹1.99 लाख, एक्स-शोरूम)​Image Credit : Brands06 / 06

​Jawa 42/Jawa Perak (₹1.59 लाख / ₹1.99 लाख, एक्स-शोरूम)​

​जावा 42 क्लासिक स्टाइल के साथ हल्की और सिंपल राइडिंग चाहने वालों के लिए है, इसमें 295cc सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है। वहीं, जावा पेराक एक बॉबर-स्टाइल मोटरसाइकिल है, जिसका डिजाइन ज्यादा आक्रामक और लो-स्लंग है। जो राइडर्स स्टाइल और पर्सनालिटी के साथ अलग लुक चाहते हैं, उनके लिए पेराक परफेक्ट विकल्प है।​

End of Photo Gallery
Subscribe to our daily Newsletter!