ऑटो न्यूज़

Toyota ने लॉन्च किया Innova Hycross का नया वेरिएंट, मिले कई सारे नए फीचर्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Apr 15, 2024, 04:44 PM IST

Toyota Innova Hycross New Variant: टोयोटा किर्लोसकर मोटर ने भारत में ग्राहकों की चहेती इनोवा हाइक्रॉस का नया जीएक्स ओ वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने एमपीवी का नया वेरिएंट 7 और 8-सीटर विकल्पों में लॉन्च किया है जिनकी एक्स्शोरूम कीमत क्रमश: 20.99 लाख और 21.13 लाख रुपये रखी गई है।

Image

कंपनी ने पहले ही 50,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • इनोवा हाइक्रॉस का नया वेरिएंट लॉन्च
  • भारत में लॉन्च पेश हुआ नया GX (O)
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 20.99 लाख

Toyota Innova Hycross New Variant: टोयोटा ने भारतीय मार्केट में बहुत पॉपुलर इनोवा हाइक्रॉस का नया जीएक्स ओ वेरिएंट्स लॉन्च कर दिया है। इनोवा हाइक्रॉस जीएक्स ओ को 7 और 8-सीटर विकल्पों में पेश किया गया है, इनकी दोनों की एक्सशोरूम कीमत क्रमश: 21,13,000 रुपये और 20,99,000 रुपये रखी गई है। कंपनी ने पहले ही 50,000 रुपये टोकन के साथ इसकी बुकिंग लेना शुरू कर दिया है। बता दें कि 8 सीटर वेरिएंट के बीच की कतार में बेंच सीट मिली है, इसी वजह से कीमत कम है। 7-सीटर वेरिएंट के बीच में कैप्टन सीट्स मिलती है, इसी के चलते कीमत कुछ ज्यादा रखी गई है।

कितना खास है नया वेरिएंट

टोयोटा ने इनोवा के नए फुली लोडेड वेरिएंट के साथ 10 से ज्यादा सेफ्टी और नए फीचर्स दिए हैं। नए वेरिएंट में फ्रंट एलईडी फॉगलैंप्स, फ्रंट एंड रियर पार्किंग सेंसर्स, रियर डिफॉगर दिए गए हैं। एमपीवी के केबिन में भी बदलाव किए गए हैं जिनमें चेस्टनट थीम का इंटीरियर, डैशबोर्ड और डोर पैनल्स पर सॉफ्ट टच मटेरियल दिया है। फीचर्स पर नजर डालें तो ऑटो एसी, 10.1-इंस इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और पैनोरमिक व्यू मॉनिटर जैसे फीचर्स नए वेरिएंट में दिए गए है।

फीचर्स के मामले में जोरदार

नई टोयोटा इनोवा हाइक्रॉस के साथ हाइटेक केबिन दिया गया है जो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम से लैस है, ये एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी वाला है। इंटीरियर बहुत खूबसूरत है और यहां पावर्ड टेलगेट, मूड लाइटिंग, कैप्टन सीट्स वाला 6-सीटर वेरिएंट, पैनोरमिक सनरूफ, छत पर लगे एसी वेंट्स और कलर्ड एमआईडी के साथ आया नया इंस्ट्रूमेंट कंसोल भी दिया गया है। सबसे बड़े फीचर्स में एडीएएस शामिल है। एमपीवी के साथ 6 एयरबैग्स दिए गए हैं और भारत में टोयोटा की ये पहली गाड़ी है जिसे ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम मिला है।

कितना दमदार है हाइब्रिड इंजन

नई इनोवा हाइक्रॉस के सबसे बड़े बदलावों में मुख्य रूप से इसका नया पेट्रोल हाइब्रिड इंजन शामिल है। जहां इस एमपीवी का डीजल वेरिएंट लंबे समय से ग्राहकों की पहली पसंद बना हुआ है, वहीं कंपनी ने नई इनोवा के साथ डीजल विकल्प ही नहीं दिया है। इसके साथ बिल्कुल नए 2.0-लीटर पेट्रोल और 2.0-लीटर पेट्रोल हाइब्रिड इंजन दिए गए हैं। एआरएआई की मानें तो ये कार 21.1 किमी/लीटर माइलेज देती है। मतलब एक बार फुल टैंक कराने पर एमपीवी को 1,097 किमी तक चलाया जा सकता है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article