भारत में 7-सीटर एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है। बड़ी फैमिली के लिए ज्यादा सीटिंग स्पेस, एसयूवी का रोड प्रेजेंस और लंबी दूरी के सफर में बेहतर कम्फर्ट के कारण इस सेगमेंट को काफी पसंद किया जाता है। आने वाले समय में कई कंपनियां Hybrid और Plug-in Hybrid तकनीक वाली 7-सीटर SUV भारतीय बाजार में उतारने की तैयारी कर रही हैं। Kia, MG, Renault और Nissan जैसी कंपनियां अलग-अलग कीमत और सेगमेंट में नई तीन-पंक्ति वाली SUVs लाने की तैयारी कर रही हैं-
Kia Sorento Hybrid
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम Kia Sorento का आता है। कंपनी भारत में इसे 4 सितंबर 2026 को लॉन्च करने की तैयारी में है और इसकी प्री-बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। Sorento को Kia की भारतीय लाइनअप में Seltos के ऊपर रखा जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल Strong Hybrid पावरट्रेन मिल सकता है, जो करीब 230PS की पावर देने में सक्षम हो सकता है। इसके साथ डीजल इंजन का विकल्प भी मिलने की उम्मीद है।
MG Hector Tomahawk PHEV
JSW MG Motor India भी तीन-पंक्ति वाली SUV के साथ Hybrid सेगमेंट में कदम बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की Hector Tomahawk को 28 अगस्त 2026 के आसपास लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। यह नई SUV अंतरराष्ट्रीय बाजारों में बिकने वाली Wuling Starlight 560 से जुड़ी बताई जा रही है। Hector Tomahawk को पहले Pure Electric SUV के तौर पर पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद मौजूदा वित्त वर्ष में इसका Plug-in Hybrid यानी PHEV वर्जन भी आ सकता है।
Renault की नई 7-सीटर SUV
Renault भी भारत में अपनी SUV लाइनअप को बड़ा करने की तैयारी कर रही है। कंपनी नई Duster पर आधारित एक बड़ी तीन-पंक्ति वाली 7-सीटर SUV विकसित कर रही है। इसके अगले वित्त वर्ष में भारतीय बाजार में आने की उम्मीद है। पावरट्रेन की बात करें तो इसमें Duster परिवार से जुड़े इंजन विकल्प मिल सकते हैं। इनमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन, 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन और बड़ा 1.8-लीटर Strong Hybrid पावरट्रेन शामिल हो सकता है।
Nissan की 7-सीटर SUV
Renault के साथ-साथ Nissan भी अपनी तीन-पंक्ति वाली SUV लाने की तैयारी कर रही है। यह मॉडल Renault के आगामी 7-सीटर SUV प्रोजेक्ट से जुड़ा हो सकता है और इसके कुछ महीनों बाद बाजार में आने की उम्मीद है। Nissan की इस SUV को Tekton programme से जोड़ा जा रहा है। फिलहाल इसके डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, उम्मीद है कि यह Renault के आगामी मॉडल के साथ प्लेटफॉर्म और पावरट्रेन टेक्नोलॉजी साझा कर सकती है।
