ऑटो न्यूज़

2026 में TFT डिस्प्ले के साथ आने वाली 5 सबसे सस्ती बाइक्स, जानिए कीमत और फीचर्स

कम कीमत में TFT कलर डिस्प्ले वाली बाइक चाहिए तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में पांच सबसे सस्ती बाइक के बारे में ही बता रहे हैं, जो प्रीमियम फीचर्स के साथ आती हैं।

Image

TFT डिस्प्ले वाली सस्ती बाइक (AI Generated Image)

कुछ वर्षों तक TFT (Thin Film Transistor) कलर डिस्प्ले 2 लाख रुपये से अधिक कीमत वाली प्रीमियम बाइक में ही देखने को मिलता था। लेकिन बदलते समय के साथ आज कई बजट कम्यूटर और एंट्री-लेवल स्पोर्टी बाइक्स में भी TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल और SMS अलर्ट जैसे फीचर्स मिलने लगे हैं। अगर आप भी कम बजट में एक ऐसी बाइक खरीदना चाहते हैं, जिसमें प्रीमियम टेक्नोलॉजी मिले तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। इस आर्टिकल में आपको 5 ऐसी ही सबसे सस्ती बाइक के बारे में बता रहे हैं, जो TFT डिस्प्ले के साथ आती हैं-

TVS Raider 125

TFT डिस्प्ले के साथ आने वाली भारत की सबसे किफायती बाइक TVS Raider 125 है। इसके टॉप-स्पेक TFT DD वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 99,070 रुपये है। इस बाइक में 5-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसमें स्पोर्टी ऑरेंज और ब्लैक थीम दी गई है।

Honda CB125 Hornet

Honda CB125 Hornet

इस लिस्ट में दूसरा नाम Honda CB125 Hornet का है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.15 लाख रुपये है। इस बाइक में 4.2-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले दिया गया है, जो Honda RoadSync के जरिए Bluetooth कनेक्टिविटी और Turn-by-Turn Navigation को सपोर्ट करता है।

Honda SP160

Honda की एक और लोकप्रिय बाइक SP160 भी इस लिस्ट में शामिल है। इसकी कीमत 1.16 लाख रुपये से 1.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है। इसके दोनों वेरिएंट्स में 4.2-इंच का TFT डिस्प्ले स्टैंडर्ड मिलता है। Bluetooth-सक्षम यह डिस्प्ले Honda RoadSync के साथ काम करता है और Turn-by-Turn Navigation, कॉल व SMS अलर्ट, म्यूजिक कंट्रोल, मौसम की जानकारी, माइलेज, रेंज और गियर पोजिशन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां दिखाता है।

Yamaha FZ-S Fi Hybrid

Yamaha FZ-S Fi Hybrid भी बजट सेगमेंट में TFT डिस्प्ले के साथ आने वाली एक शानदार बाइक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.37 लाख रुपये है। इसमें 4.2-इंच का फुल-कलर TFT डिस्प्ले स्टैंडर्ड दिया गया है। Yamaha Y-Connect ऐप के जरिए यह Google Maps आधारित Turn-by-Turn Navigation, कॉल और SMS अलर्ट तथा म्यूजिक कंट्रोल जैसी सुविधाएं देता है।

TVS Apache RTR 160 4V

TVS Apache RTR 160 4V

इस लिस्ट की पांचवीं बाइक TVS Apache RTR 160 4V है। इसके टॉप वेरिएंट USD with TFT की एक्स-शोरूम कीमत 1.38 लाख रुपये है। इस वेरिएंट में 5-इंच का TFT डिस्प्ले मिलता है, जबकि निचले वेरिएंट्स में LCD कंसोल दिया गया है। TFT स्क्रीन SmartXonnect कनेक्टिविटी, Turn-by-Turn Navigation, कॉल और SMS अलर्ट, Voice Commands, Crash Notification और ट्रैक-इंस्पायर्ड टेलीमेट्री जैसे एडवांस फीचर्स को सपोर्ट करती है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article