ऑटो न्यूज़

2025 Hyundai Venue को कड़ी टक्कर देती हैं ये 4 सब कॉम्पैक्ट SUVs, फीचर्स और डिजाइन में भी हैं एडवांस

कार निर्माता Hyundai की तरफ से हाल ही में लेटेस्ट Venue को लॉन्च किया गया है। इस सब कॉम्पैक्ट SUV में कंपनी ने एक से बढ़कर एक फीचर्स उपलब्ध कराए हैं। आज हम आपको 4 ऐसी सब कॉम्पैक्ट SUVs के बारे में बताते हैं जो लेटेस्ट वेन्यू को कड़ी टक्कर दे सकती हैं।

Image

हुंडई ने अपनी लेटेस्ट कार में एक से बढ़कर एक एडवांस फीचर्स दिए हैं। (फोटो क्रेडिट-Hyundai)

भारतीय बाजार में ऐसी SUV कार की डिमांड हमेशा से ही रही है जो फेमली के साथ-साथ ऑफिस पर्पज के लिए परफेक्ट हो। ऐसी गाड़ी के तौर पर Maruti Suzuki Brezza ने अच्छी पहचान बनाई है। Maruti Suzuki Brezza लंबे समय से भारत की सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट SUV में से एक रही है। इसकी पहचान बेहतर माइलेज, कम मेंटेनेंस लागत और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस के तौर पर रही है। इस SUV में मिलने वाले कुछ फीचर्स की बात करें तो 6 एयरबैग, ESP, 360° कैमरा, क्रूज कंट्रोल, वायरलेस चार्जिंग, और 9-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Maruti Suzuki Brezza

Maruti Suzuki Brezza में ग्राहकों के पास पेट्रोल और CNG दोनों इंजन के ऑप्शन उपलब्ध है। Brezza की शुरुआती कीमत 8.25 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। अपने मजबूत ब्रांड भरोसे और बेहतर सर्विस नेटवर्क के दम पर इस गाड़ी से SUV Hyundai Venue को कड़ी टक्कर मिल सकती है।

Skoda Kylaq

Skoda की नई SUV Kylaq अपने मॉडर्न डिजाइन और प्रीमियम इंटीरियर की बदौलत Hyundai Venue की तुलना में थोड़ा ज्यादा आकर्षक और स्टाइलिश नजर आती है। 7.54 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली सब कॉम्पैक्ट कार 17-इंच अलॉय व्हील्स, 10.1-इंच टचस्क्रीन डिस्प्ले, वेंटिलेटेड सीट्स, और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे एडवांस फीचर्स के साथ ग्राहकों को शानदार एक्सपीरियंस देती है। इसका Modern-Solid डिजाइन और यूरोपियन फिनिश इसे स्टाइल और क्वालिटी के मामले में Venue से एक कदम आगे खड़ा करता है। लेटेस्ट Venue को इससे टफ कम्पीटीशन मिल सकता है।

Kia Syros

Kia की नई SUV Syros को कंपनी की तरफ से Sonet और Seltos के बीच वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। कंपनी ने इसके डिजाइन को यूथ को ध्यान में रखकर तैयार किया है। हालांकि जब आप इसके फीचर्स को देखते हैं तो यह कोई एडवांस एसयूवी नजर आती है। 8.67 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली Syros में 30-इंच डुअल स्क्रीन डिस्प्ले मिलता है। इसके अलावा इसमें वेंटिलेटेड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, और 360° कैमरा जैसे प्रीमियम फीचर्स भी शामिल किए गए हैं। इसमें मिलने वाला लक्जरी इंटीरियर और हाई-टेक फीचर्स इसे Hyundai Venue के लिए एक मजबूत प्रतिद्वंद्वी बनाता है।

Tata Nexon

Tata Nexon भारत की सबसे सुरक्षित SUVs में से एक मानी जाती है। यह सब कॉम्पैक्ट SUV 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती है। Tata Nexon का नया मॉडल 1.2-लीटर पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ आता है। इसमें आपको मैनुअल, AMT, और DCT गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। 7.32 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत वाली Nexon में 360° कैमरा, डिजिटल डिस्प्ले, और वायरलेस कनेक्टिविटी जैसे कई सारे एडवांस फीचर्स मिलते हैं। अपनी मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर और शानदार परफॉर्मेंस के चलते यह SUV Hyundai Venue के लिए एक कड़ा मुकाबला पेश करती है।

Gaurav Tiwari
गौरव तिवारीauthor

गौरव तिवारी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट को कवर करते हैं। मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों के अनुभव के साथ, गौरव तकनीकी दुनिया की तेजी से बदलती जानकारियो को सरल और समझने योग्य भाषा में पेश करने के लिए जाने जाते हैं। वह गैजेट रिव्यू, टेलिकॉम अपडेट्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, साइबर क्राइम, टिप्स एंड ट्रिक्स, ई-कॉमर्स और ऑटोमोबाइल सेक्टर की महत्वपूर्ण खबरों पर लगातार काम करते हैं। गौरव अब तक 10,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं। उनकी स्टोरीज न सिर्फ टेक-सेवी पाठकों के लिए उपयोगी होती हैं, बल्कि आम यूजर्स को भी नई तकनीक समझने और अपनाने में मदद करती हैं।

और पढ़ें
End of Article