ऑटो न्यूज़

Tata Tiago EV का है प्लान तो इसी महीने खरीद डालें, नए साल से महंगा पड़ेगा सौदा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 23, 2022, 11:31 AM IST

Tata Motors ने कुछ समय पहले ही भारतीय मार्केट में अपनी सबसे सस्ती हैचबैक Tiago का Electric अवतार लॉन्च किया है. अब कंपनी ने जनवरी 2023 से EV की कीमत में 30,000-35,000 रुपये तक बढ़ोतरी का ऐलान कर दिया है.

Image

Tiago EV की कीमत में 4 फीसदी तक यानी 30,000 से 35,000 रुपये तक इजाफा होने वाला है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • इसी महीने खरीद लें टाटा टिआगो ईवी
  • जनवरी से महंगी पड़ेगी इलेक्ट्रिक कार
  • 30,000-35,000 रुपये महंगी होगी EV

Tata Tiago EV Price Hike: टाटा मोटर्स ने कुछ समय पहले ही अपनी सबसे सस्ती हैचबैक टिआगो का इलेक्ट्रिक अवतार मार्केट में लॉन्च किया है. अब कंपनी ने जनवरी 2023 से इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की कीमत में इजाफे का ऐलान कर दिया है. टाटा मोटर्स के एमडी शैलेश चंद्रा ने बताया कि टिआगो ईवी की कीमत में 4 फीसदी तक यानी 30,000 से 35,000 रुपये तक इजाफा होने वाला है. लॉन्च के समय टिआगो ईवी की इंट्रोडक्टरी कीमत 88.49 लाख से शुरू होकर 11.49 लाख रुपये तक रखी गई थी, हालांकि अब ये कीमत बढ़ने वाली है. कंपनी ने पहले 10,000 ग्राहकों को ये कीमत मुहैया कराई थी जिस आंकड़े को बाद में बढ़ाकर 20,000 ग्राहक कर दिया गया.

सिंगल चार्ज में चलेगी 315 KM तक

टाटा मोटर्स का कहना है कि 24 किलोवाट-आवर बैटरी पैक को ग्राहकों की डिमांड के बाद प्राथमिकता से तैयार किया जा रहा है. कार के साथ कंपनी ने 19.2 किलोवाट-आवर बैटरी पैक भी दिया है जो सिंगल चार्ज में 250 किमी तक रेंज देता है, हालांकि ग्राहकों को 315 किमी प्रति चार्ज वाला बैटरी पैक ज्यादा पसंद आ रहा है. इसे घर में या फास्ट चार्जिंग स्टेशन पर आसानी से चार्ज किया जा सकता है. डीसी फास्ट चार्जर से ये कार 57 मिनट में 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है.

6 सेकंड से कम में 60 किमी/घंटा

टाटा मोटर्स ने टिआगो ईवी के अगले हिस्से में ईवी ग्रिल लगाई है जो दिखने में खूबसूरत है, इसके अलावा केबिन में लैदरेट अपहोल्स्ट्री दी गई है. टिआगो ईवी में 4 ड्राइविंग मोड्स मिले हैं जिससे ये इलेक्ट्रिक हैचबैक स्पोर्ट मोड में 0-60 किमी/घंटा रफ्तार सिर्फ 5.7 सेकंड में पकड़ लेती है. इलेक्ट्रिक हैचबैक को किफायती जरूर बनाया गया है लेकिन इसके फीचर्स में कोई कमी नहीं आई है. यहां स्मार्टफोन और स्मार्टवॉच कनेक्टिविटी मिली है.

हार्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 8 स्पीकर्स

इस कार के अगले हिस्से में जोरदार कॉस्मैटिक बदलाव दिए गए हैं जिससे पहली झलक में ही आप जान जाते हैं कि ये टिआगो ईवी है. टाटा ने नई ईवी के इंटीरियर को भी बहुत आकर्षक बनाया है. यहां ग्राहकों को गियर नॉब नहीं मिलेगा और पैडल भी सिर्फ ब्रेकिंग और एक्सेलरेशन के लिए है. टाटा ने टिआगो ईवी में 8 स्पीकर्स दिए हैं और कार के केबिन में सहूलियत के लिए हार्मन का इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article