ऑटो न्यूज़

Tata Sierra EV vs Harrier EV vs Mahindra BE6: कौन-सी इलेक्ट्रिक SUV है आपके लिए बेस्ट?

टाटा मोटर्स ने अपने भारतीय ग्राहकों के लिए 18.79 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर Tata Sierra EV को पेश कर दिया है। आइए जानते हैं सिएरा ईवी Tata Harrier EV और Mahindra BE 6 से कितनी बेहतर है।

Image

कौन-सी इलेक्ट्रिक एसयूवी सबसे दमदार (AI Generated Image)

भारतीय इलेक्ट्रिक कार बाजार में अब ग्राहकों के पास पहले से कहीं ज्यादा विकल्प मौजूद हैं। अगर आपका बजट करीब 20 से 30 लाख रुपये के बीच है तो Tata Harrier EV, Tata Sierra EV और Mahindra BE 6 तीन ऐसे मॉडल हैं जो फीचर्स, परफॉर्मेंस और रेंज के मामले में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते हैं। इस आर्टिकल में इन तीनों ही ईवी के बीच अंतर बता रहे हैं।

कीमत

कीमत की बात करें तो Tata Sierra EV की एक्स-शोरूम कीमत 18.79 लाख रुपये पड़ती है। वहीं Mahindra BE 6 की शुरुआती कीमत 18.90 लाख रुपये और Tata Harrier EV की शुरुआती कीमत 21.49 लाख रुपये है। यानी शुरुआती स्तर पर Sierra EV और BE 6 अधिक किफायती विकल्प साबित होते हैं।

बैटरी और रेंज

Tata Sierra EV में 63kWh और 75kWh बैटरी पैक का विकल्प मिलता है। इसका 75kWh RWD वेरिएंट 665 किमी (MIDC) तक की दावा की गई रेंज देता है, जबकि AWD वेरिएंट 624 किमी और 63kWh वर्जन 535 किमी तक चलता है। दूसरी ओर Tata Harrier EV में 65kWh और 75kWh बैटरी पैक उपलब्ध हैं, जिसकी अधिकतम दावा की गई रेंज लगभग 627 किमी (MIDC) है। वहीं Mahindra BE 6 अपने बैटरी विकल्प के साथ लगभग 557 किमी तक की दावा की गई रेंज ऑफर करती है। ऐसे में रेंज के मामले में Sierra EV फिलहाल सबसे आगे नजर आती है।

मोटर और परफॉर्मेंस

Harrier EV में रियर-एक्सल पर लगा इलेक्ट्रिक मोटर 235 bhp की पावर और 315 Nm टॉर्क देता है। Sierra EV भी लगभग 235 bhp और 315 Nm आउटपुट के साथ आती है। वहीं Mahindra BE 6 का इलेक्ट्रिक मोटर 228 bhp और 380 Nm टॉर्क जनरेट करता है। यानी BE 6 में टॉर्क अधिक मिलता है, जबकि Harrier EV और Sierra EV पावर के मामले में थोड़ा आगे हैं।

ड्राइवट्रेन में अंतर

Tata Harrier EV रियर-व्हील ड्राइव (RWD) सेटअप के साथ आती है। Sierra EV के बेस वेरिएंट में फ्रंट-व्हील ड्राइव (FWD) मिलता है, जबकि इसके ऊपरी वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव (QWD) का विकल्प भी उपलब्ध है। Mahindra BE 6 भी RWD कॉन्फिगरेशन के साथ आती है।

स्पेस और बूट क्षमता

अगर परिवार के साथ लंबी यात्राओं के लिए कार खरीदना चाहते हैं तो Sierra EV पसंद आ सकती है।Sierra EV का बूट स्पेस 450 लीटर (पार्सल शेल्फ तक) और 622 लीटर (रूफ तक) है। पीछे की सीटें फोल्ड करने पर यह 1,257 लीटर तक हो जाता है।Tata Harrier EV में 502 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। Mahindra BE 6 में 455 लीटर का बूट स्पेस है।

फीचर्स

Sierra EV में ट्रिपल-स्क्रीन सेटअप (12.3-इंच टचस्क्रीन, 10.25-इंच ड्राइवर डिस्प्ले और 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले), 12-स्पीकर JBL Black ऑडियो सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड सीटें, डिजिटल की, OTA अपडेट, हेड-अप डिस्प्ले, ऑटो पार्क असिस्ट, V2L, V2V और DrivePay जैसे फीचर्स मिलते हैं। Harrier EV में भी प्रीमियम फीचर्स और एडवांस्ड ऑफ-रोड टेक्नोलॉजी मिलती है, जबकि Mahindra BE 6 अपने फ्यूचरिस्टिक केबिन और डिजिटल टेक्नोलॉजी के लिए जानी जाती है। Harृृृृृृrier EV और Mahindra BE 6 दोनों को भारत NCAP की 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग मिली है। दोनों में 6 एयरबैग, की-लेस एंट्री और कई आधुनिक सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। Sierra EV में भी 6 एयरबैग और आधुनिक सेफ्टी फीचर्स उपलब्ध हैं

फीचरTata Sierra EVTata Harrier EVMahindra BE 6
शुरुआती कीमत (एक्स-शोरूम)18.79 लाख रुपये21.49 लाख रुपये18.90 लाख रुपये
बैटरी पैक63kWh / 75kWh65kWh / 75kWh59kWh (बेस वेरिएंट)
अधिकतम दावा की गई रेंज665 किमी (MIDC)627 किमी (MIDC)557 किमी
पावर235 bhp235 bhp228 bhp
अधिकतम टॉर्क315Nm (RWD), 504Nm (AWD)315Nm380Nm
ड्राइवट्रेनFWD / AWD (QWD)RWDRWD
बूट स्पेस450L (622L रूफ तक), सीट फोल्ड करने पर 1,257L502L455L
मुख्य फीचर्सट्रिपल स्क्रीन, 12-स्पीकर JBL ऑडियो, पैनोरमिक सनरूफ, HUD, OTA, V2L, V2V, DrivePayप्रीमियम फीचर्स, एडवांस्ड ऑफ-रोड टेक्नोलॉजीफ्यूचरिस्टिक केबिन, डिजिटल टेक्नोलॉजी
सेफ्टी6 एयरबैग, आधुनिक सेफ्टी फीचर्सभारत NCAP 5-स्टार, 6 एयरबैगभारत NCAP 5-स्टार, 6 एयरबैग
किसके लिए बेहतर?लंबी रेंज और नई टेक्नोलॉजी चाहने वालों के लिएबड़ी फैमिली SUV और ऑफ-रोडिंग पसंद करने वालों के लिएस्पोर्टी डिजाइन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहने वालों के लिए

कौन-सी EV खरीदें?

अगर आपकी प्राथमिकता सबसे ज्यादा रेंज, नई टेक्नोलॉजी और बेहतर वैल्यू फॉर मनी है, तो Tata Sierra EV मजबूत विकल्प बनकर सामने आती है। वहीं अगर आपको बड़ी SUV, ज्यादा प्रीमियम रोड प्रेजेंस और ऑफ-रोड क्षमता चाहिए, तो Tata Harrier EV बेहतर रहेगी। दूसरी ओर, Mahindra BE 6 उन ग्राहकों के लिए बेहतर है, जो स्पोर्टी डिजाइन और ड्राइविंग एक्सपीरियंस को प्राथमिकता देते हैं।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article