ऑटो न्यूज़

TATA Nano EV: इलेक्ट्रिक अवतार में आने वाली है TATA की लखटकिया? बहुत आकर्षक होगी कीमत

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 7, 2022, 11:43 AM IST

Tata Motors अगले 5 साल में 10 नई इलेक्ट्रिक कारों को भारत में लॉन्च करने का प्लान लेकर चल रही है. इसी प्लान का हिस्सा Tata Nano Electric भी हो सकती है जिसे अहम बदलावों और आकर्षक कीमत के साथ पेश किया जा सकता है.

Image

इस पूरे मामले पर टाटा मोटर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक अवतार
  • ऑटो एक्सपो 2023 में होगी पेश!
  • 5 साल में 10 ईवी लाएगी टाटा

Tata Nano Electric: लंबे समय से इस बात पर सस्पेंस बना हुआ है कि टाटा मोटर्स अपनी सबसे छोटी कार टाटा नैनो का इलेक्ट्रिक अवतार मार्केट में लाएगी या नहीं. सूत्रों के हवाले से अब ये जानकारी मिली है कि कंपनी लोगों के बजट में आने वाली लखटकिया कार नैनो के मौजूदा प्लेटफॉर्म में इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के हिसाब से बदलाव और टायर के अलावा नए सस्पेंशन के साथ छोटे साइज की इस इलेक्ट्रिक कार को भारत में लॉन्च कर सकती है. हालांकि इस पूरे मामले पर टाटा मोटर्स की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं मिला है.

केबिन में मिलेगी ज्यादा जगह

इलेक्ट्रिक अवतार में आने वाली टाटा नैनो के केबिन में कंपनी स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा लेगरूम दे सकती है, कहने का मतलब इस कार का व्हीलबेस बढ़ाया जा सकता है. गौरतलब है कि टाटा मोटर्स की इलेक्ट्रिक कारें फिलहाल बहुत डिमांड में हैं और नैक्सॉन ईवी से लेकर टिगोर ईवी और हालिया लॉन्च कंपनी की सबसे सस्ती टिआगो ईवी की मांग काफी ज्यादा दर्ज की जा रही है. अप्रैल से नवंबर 2022 के बीच कंपनी ने कुल 24,000 से ज्यादा इलेक्ट्रिक कारें देश में बेच ली हैं.

अगले 5 साल में आएंगी 10 ईवी

फिलहाल टाटा मोटर्स सीमित संख्या में इलेक्ट्रिक मॉडल्स मार्केट में उपलब्ध करा रही है, इनमें नैक्सॉन ईवी, टिआगो ईवी, टिगोर ईवी और फ्लीट सेगमेंट के लिए एक्सप्रेस-टी ईवी शामिल हैं. आने वाले 5 साल में टाटा मोटर्स 10 नई इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने का प्लान लेकर चल रही है और इसी राह में कर्व और अविन्या नामक इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट भी कंपनी पेश कर चुकी है. टाटा नैनो इलेक्ट्रिक भी इसी प्लान का एक अहम हिस्सा होगी और इसकी कीमत बहुत आकर्षक होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article