ऑटो न्यूज़

Tata Motors का बड़ा ऐलान, विश्व चैंपियन महिला क्रिकेट टीम की सभी प्लेयर्स को गिफ्ट में मिलेगी यह कार

कंपनी ने कहा, "यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि चैंपियंस की यात्रा का साथी है।" टाटा सिएरा की पहली डिलीवरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हर सदस्य के लिए होगी। टीम मेंबर्स को Tata Sierra का टॉप-एंड मॉडल दिया जाएगा।

Image

World Cup Winning Women Cricket Team with Tata Sierra/photo-tata

टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की ऐतिहासिक जीत को सम्मानित करने के लिए एक शानदार कदम उठाया है। कंपनी ने विश्व चैंपियन टीम को पहली टाटा सिएरा (Tata Sierra) देने का ऐलान किया है, हालांकि यह ऐलान Tata Sierra की लॉन्चिंग से पहले ही किया गया है। Tata Sierra की भारत में लॉन्चिंग 25 नवंबर को होने जा रही है।

टाटा मोटर्स ने प्रेस रिलीज में कहा है कि "लेजेंड मीट्स लेजेंड्स"। यह कारें टीम की उन खिलाड़ियों को समर्पित हैं, जिन्होंने विश्व कप में असाधारण प्रदर्शन कर इतिहास रचा। कंपनी ने कहा, "यह सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि चैंपियंस की यात्रा का साथी है।" टाटा सिएरा की पहली डिलीवरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम के हर सदस्य के लिए होगी। टीम मेंबर्स को Tata Sierra का टॉप-एंड मॉडल दिया जाएगा।

इसकी जानकारी देते हुए शैलेश चंद्रा, एमडी और सीईओ, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स लिमिटेड ने कहा, “भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपने असाधारण प्रदर्शन और उल्लेखनीय जीत से पूरे राष्ट्र को गौरवान्वित किया है। उनकी यात्रा दृढ़ संकल्प और विश्वास की शक्ति का सच्चा प्रमाण है, जो हर भारतीय को प्रेरित करती है। टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स में, हमें इन लेजेंड्स को एक और लेजेंड, टाटा सिएरा भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त है। यह उनकी भावना और राष्ट्र को दिए गौरव के प्रति हमारा सलाम है - दो लेजेंड्स, एक भावना, अनंत प्रेरणा।”

बता दें कि Tata Motors लगातार अपनी आने वाली Sierra SUV को लेकर टीजर वीडियो शेयर कर रहा है। पहले के वीडियो में कंपनी ने SUV का बाहरी लुक दिखाया था। इसके बाद सनरूफ और इंटीरियर्स के कुछ हिस्सों की झलक दिखाई गई थी। अब नए वीडियो में डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन वाला लेआउट और इंटीरियर के और अधिक डिटेल्स दिखाई गई हैं।

तीन-स्क्रीन वाला डैशबोर्ड

वीडियो में सबसे पहला आकर्षण है डैशबोर्ड पर तीन स्क्रीन का कॉन्फ़िगरेशन। इसमें तीन कनेक्टेड डिस्प्ले, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, सेंट्रल टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट यूनिट, सामने बैठे पैसेंजर के लिए अलग स्क्रीन शामिल हैं। यह Tata Motors के किसी भी वाहन में पहली बार देखा जा रहा है। इस तरह का लेआउट फिलहाल Mahindra XEV 9e में उपलब्ध है।

Tata Sierra- स्टीयरिंग व्हील और इंटीरियर

वीडियो में SUV के स्टीयरिंग व्हील को भी दिखाया गया है, जिस पर कंपनी का इलुमिनेटेड लोगो है। यह डिजाइन Tata Motors के नए वाहनों के समान है। साथ ही SUV का बाहरी लुक भी वीडियो में दिखाया गया है। इस बार SUV लाल रंग में दिखाई गई है, जबकि पहले वीडियो में यह पीले रंग में थी।

Pradeep Pandey
प्रदीप पाण्डेय author

प्रदीप पाण्डेय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में टेक और ऑटो बीट पर कंटेंट तैयार करते हैं। डिजिटल मीडिया में 10 वर्षों के अनुभव के साथ प्रदीप तकनीक की दुनिय... और देखें

End of Article