ऑटो न्यूज़

टाटा पंच ईवी के बाद अब अल्ट्रोज ईवी के लॉन्च की जानकारी आई सामने, मिलेगी लंबी रेंज

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 18, 2024, 09:36 PM IST

Tata Motors ने भारत में New Punch EV लॉन्च कर दी है जिसे आकर्षक कीमत पर पेश किया गया है। अब कंपनी कई नई इलेक्ट्रिक कारें लाने वाली है जिसमें Altroz EV के लॉन्च की जानकारी अब रिपोर्ट्स में सामने आ गई है।

Image

अब टाटा मोटर्स प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • पंच ईवी के बाद आ रही Altroz EV
  • सिंगल चार्ज में लंबा चलेगी नई कार
  • रिपोर्ट्स में सामने आई ये जानकारी

Tata Altroz EV: टाटा मोटर्स ने हाल ही में बिल्कुल नई पंच इलेक्ट्रिक भारतीय मार्केट में लॉन्च की है जिसकी शुरुआती कीमत 10.99 लाख रुपये है। अब जानकारी मिली है कि कंपनी अगले साल की शुरुआत तक नई अल्ट्रोज ईवी भी देश में लॉन्च कर सकती है। यानी अब टाटा मोटर्स प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में अपनी इलेक्ट्रिक कार पेश करेगी। ये कार दिखने में काफी खूबसूरत है और ऑटो एक्सपो में ज्यादातर लोगों का ध्यान इस इलेक्ट्रिक हैचबैक पर गया था। टाटा के अलावा महिंद्रा और ह्यून्दे भी कई इलेक्ट्रिक कारें भारत में जल्द लॉन्च करने वाली हैं।

129 बीएचपी क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर

पंच ईवी से शुरुआत के बाद टाटा देश में अल्ट्रोज ईवी, हैरियर ईवी, सफारी ईवी, कर्व ईवी और अविन्या ईवी लॉन्च करेगी। इनमें से टाटा अल्ट्रोज ईवी को भारतीय मार्केट 2025 में लाया जाने वाला है, कयास ये लगाए जा रहे हैं कि कुछ इलेक्ट्रिक कारों को इसी साल लॉन्च किया जाएगा। इसके साथ संभवतः 30.2 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया जाएगा जो नैक्सॉन ईवी के साथ आता है, इसे 129 बीएचपी क्षमता वाली इलेक्ट्रिक मोटर से लैस किया गया है। रेंज की जानकारी कंपनी ऑटो एक्सपो में उपलब्ध करा सकती है।

सामान्य से कितनी अलग होगी ईवी

टाटा अल्ट्रोज के स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में अल्ट्रोज ईवी को कई कॉस्मैटिक बदलाव मिलने वाले हैं, इनमें अलग किस्म की ग्रिल, अलग डिजाइन के अगले और पिछले बंपर, स्टार पैटर्न वाले एयरडैम, नए अलॉय व्हील्स और सभी जगह ब्लू एक्सेंट शामिल हैं। कार के केबिन में भी बदलाव का अनुमान है और यहां 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, 7-इंच सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, कीलेस एंट्री के साथ पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, कनेक्टेड कार तकनीक, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और ऑटोमैटिक हेडलैंप्स जैसे कई फीचर्स मिल सकते हैं।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article