ऑटो न्यूज़

Skoda ने लॉन्च की 2024 Kushaq और Slavia, अब सामान्य तौर पर मिलेंगे 6 Airbags

2024 Skoda Kushaq And Slavia Launched: स्कोडा ने कुशक एसयूवी और स्लाविया सेडान के 2024 मॉडल लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने अब इन दोनों कारों के साथ सामान्य तौर पर 6 एयरबैग्स दिए हैं। इन दोनों की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 11.64 लाख और 11.99 लाख रुपये है।

Image

6 एयरबैग्स मिलने के बाद ये दोनों कारें अब और भी सेफ हो गई हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2024 स्कोडा कुशक और स्लाविया लॉन्च
  • क्रमशः 11.64 लाख और 11.99 लाख दाम
  • अब सामान्य तौर पर मिलेंगे 6 एयरबैग्स

2024 Skoda Kushaq And Slavia Launched: स्कोडा ऑटो इंडिया ने 2024 मॉडल स्लाविया सेडान और कुशक एसयूवी भारत में लॉन्च कर दी हैं। इन दोनों की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 11.64 लाख और 11.99 लाख रुपये रखी गई है। अपडेट की बात करें तो कंपनी ने इन दोनों कारों के साथ अब 6 एयरबैग्स दिए हैं। बता दें कि ग्लोबल एनकैप ने 2022 में इन दोनों ही कारों को सेफ्टी के लिए पूरी 5 सितारा रेटिंग दी है। 6 एयरबैग्स मिलने के बाद ये दोनों कारें अब और भी सेफ हो गई हैं।

कितनी बदली कुशक और स्लाविया

स्कोडा इंडिया ने कुशक एसयूवी और स्लाविया सेडान को तीन-तीन वेरिएंट्स में लॉन्च किया है। 2024 स्कोडा कुशक को तीन वेरिएंट्स - एक्टिव, एंबिशन और स्टाइल में पेश किया गया है, वहीं स्लाविया को भी यही वेरिएंट्स मिले हैं। ये दोनों कारें 1.0-लीटर और 1.5-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन के साथ आई हैं। इन इंजन विकल्पों के साथ ग्राहक 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर और 7-स्पीड डीएसजी ट्रांसमिशन चुन सकते हैं।

पहले कब हुई थीं अपडेट

स्कोडा ने 2023 की चौथी तिमाही में ही इन दोनों कारों को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया था। कुछ समय पहले ही कुशक और स्लाविया के टॉप मॉडल्स को कंपनी ने इलेक्ट्रिकली अडजस्टेबल फ्रंट सीट्स और एंबिएंट फुटवेल लाइटिंग दी है। इसके अलावा कंपनी फिलहाल एक नई कॉम्पैक्ट एसयूवी पर भी काम कर रही है जिसे अगले साल भारतीय मार्केट में लॉन्च किया जा सकता है। इसकी ज्यादा जानकारी मिलते ही हम आपको बताएंगे।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article