ऑटो न्यूज़

हंगामा मचाने आई Mahindra की नई XUV 3X0, ADAS के साथ मिली फीचर्स की भरमार

Mahindra XUV 3X0 Launched: महिंद्रा ने भारत में नई एक्सयूवी 3एक्स0 लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है। कंपनी ने इसके साथ हाइटेक फीचर्स की भरमार दी है जिसमें एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम शामिल है। लुक के मामले में ये एसयूवी पूरी तरह अलग है।

Image

कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • Mahindra XUV 3X0 भारत में हुई लॉन्च
  • शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख
  • मिला एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम

Mahindra XUV 3X0 Launched: महिंद्रा ने भारतीय मार्केट में नई एक्सयूवी 3एक्स0 लॉन्च कर दी है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 7.49 लाख रुपये है। 2019 में पहली बार इस एसयूवी को एक्सयूवी 300 नाम से लॉन्च किया गया है जिसे अब बदलकर एक्सयूवी 3एक्स0 कर दिया गया है। इसका अगला हिस्सा नए डिजाइन के साथ आया है, वहीं पिछले हिस्से को भी नई स्टाइल दी गई है। हालांकि कंपनी ने इसके इंजन में कोई बदलाव नहीं किया है। नई एक्सयूवी 3एक्स0 को 9 ट्रिम्स - एमएक्स1, एमएक्स2, एमएक्स2 प्रो, एमएक्स3, एमएक्स3 प्रो, एएक्स5, एएक्स एल, एएक्स7 और एएक्स7 एल में पेश किया गया है।

15 मई से शुरू होगी बुकिंग

महिंद्रा ने जानकारी दी है कि 15 मई से इस कार की बुकिंग शुरू की जाएगी और 26 मई से ग्राहकों को इसकी डिलीवरी मिलना शुरू हो जाएगी। लुक की बात करें तो एक्सयूवी300 के मुकाबले नई एक्सयूवी 3एक्स0 बिल्कुल अलग है। कार के एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट पूरी तरह अलग डिजाइन के हैं, वहीं एलईडी डीआरएल का आकार भी बदल गया है। नई ग्रिल, नए बंपर्स और सी-शेप के एलईडी टेललाइट्स इसे आकर्षक बनाते हैं और पिछले हिस्से में लगा एलईडी लाइट बार इसपर चार चांद लगाता है।

फीचर्स में जोरदार एसयूवी

महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 के केबिन को भी लगभग पूरी तरह बदल दिया गया है। इसका डैशबोर्ड काफी आकर्षक है और यहां आपको 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलेंगे। इसके साथ ही एसयूवी के बूट स्पेस को भी 257 लीटर से बढ़ाकर 295 लीटर कर दिया गया है। यहां डुअल जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक सनरूफ और इलेक्ट्रिॉनिक पार्किंग ब्रेक्स, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और कारप्ले, एलेक्सा इंटीग्रेशन, 7-स्पीकर हार्मन कार्डन साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार फीचर्स मिलते हैं।

एडीएएस और इंजन धांसू

सेफ्टी की बात करें तो 3एक्स0 के टॉप मॉडल को 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम यानी एडीएएस दिया गया है। इसकी मदद से अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, लेन कीप असिस्ट, लेन कीप असिस्ट, स्पॉट मॉनिटरिंग, स्टैंडर्ड 6 एयरबैग्स, चारों पहियों में डिस्क ब्रेक्स, हिल डिसेंट कंट्रोल और हिल होल्ड असिस्ट के अलावा व्हीकल डायनामिक कंट्रोल और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। महिंद्रा एक्सयूवी 3एक्स0 के साथ 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 बीएचपी ताकत और 200 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके अलावा 1.5-लीटर टर्बो डीजल इंजन भी मिला है जो 115 बीएचपी ताकत और 300 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article