ऑटो न्यूज़

इस शख्स ने दिया देश को दोबारा Royal Enfield, उनकी बातें हर मुश्किल कर देंगी आसान

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 16, 2023, 07:42 AM IST

सिद्धार्थ लाल को रॉयल एनफील्ड की वापसी और मार्केट में बेहद पॉपुलर बनाने तक का पूरा क्रेडिट दिया जाना गलत नहीं होगा। 2000 में वो रॉयल एनफीड के सीईओ और 2006 में कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर बन चुके थे। पढ़ें कोट्स।

Image

1999 में इन्होंने अपने पिता विक्रम लाल की कंपनी रॉयल एनफील्ड जॉइन की थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • सिद्धार्थ लाल के प्रेरणादायक कोट्स
  • जिंदगी में भर देंगे सफलता का जोश
  • रॉयल एनफील्ड के मैनेजिंग डायरेक्ट

Siddhartha Lal Motivational Quotes: आज रॉयल एनफील्ड का नाम हर जुबान पर है और पुराने समय में भी इस मोटरसाइकिल की बात ही जुदा थी। लेकिन पुराने और नए समय के बीच कंपनी बंद भी हो चुका थी, और जिसने इसे वापस इस कदर पॉपुलर बनाया उनमें कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर सिद्धार्थ लाल का नाम भी सबसे अहम है। 1999 में इन्होंने अपने पिता विक्रम लाल की कंपनी रॉयल एनफील्ड जॉइन की थी और यहीं से उन्होंने इस कंपनी का हुलिया ही बदल दिया। आज हम यहां उनकी कही प्रेरणादायक बातें आपको बता रहे हैं।

Siddharth Lal Motivational Quotes

Siddharth Lal Motivational Quotes

26 साल में बने कंपनी के सीईओ

1999 में रॉयल एनफील्ड जॉइन करने के बाद साल 2000 में सिद्धार्थ लाल को कंपनी का सीईओ बना दिया गया। इसके बाद इन्होंने लगातार कड़ी मेहनत से रॉयल एनफील्ड को दोबारा ग्राहकों का चहेता ब्रांड बना डाला।

Siddharth Lal Motivational Quotes

Siddharth Lal Motivational Quotes

पिता की तरह दून स्कूल में पढ़ें

विक्रम लाल की तरह सिद्धार्थ का प्राइमरी एजुकेशन भी दून स्कूल से ही पूरा हुआ है। इन्होंने दिल्ली के सेंट स्टीफन्स कॉलेज से 1994 में ग्रेजुएशन पूरा किया और इंग्लैंड के क्रैनफील्ड से इन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग की।

Siddharth Lal Motivational Quotes

Siddharth Lal Motivational Quotes

ऑटोमोटिव इंजीनियर भी हैं सिद्धार्थ

इंग्लैंड से ही सिद्धार्थ लाल ने ऑटोमोटिव इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री की है। गाड़ियों में सिद्धार्थ की खासी दिलचस्पी है और वो रॉयल एनफील्ड के साथ-साथ आयशर के बाकी प्रोडक्ट्स के लिए भी उतने ही प्रतिबद्ध हैं।

Siddharth Lal Motivational Quotes

Siddharth Lal Motivational Quotes

इस पद के लिए किए गए नॉमिनेट

पर्सनल ट्रांसपोर्टेशन और सस्टेनेबिलिटी में अपने प्रयासों के चलते वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम में पर्सनल ट्रांसपोर्टेशन सिस्टम के लिए ग्लोबल एजेंडा काउंसिल ने उन्हें नॉमिनेट किया था।

Siddharth Lal Motivational Quotes

Siddharth Lal Motivational Quotes

करते हैं युवाओं को प्रेरित

2006 में रॉयल एनफील्ड के मैनेजिंग डायरेक्टर बने सिद्धार्थ लाल अक्सर युवाओं को प्रेरित करते रहते हैं। उनकी कही ये मोटिवेशनल बातें अगर आप अपने जीवन में उतार लें तो सफल होने से आपको कोई नहीं रोक सकता।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article