ऑटो न्यूज़

Royal Enfield ने बंद की Bullet 350 के इस वेरिएंट की बिक्री, जानें क्या है इसकी वजह

Royal Enfield Bullet 350 Military Silver: रॉयल एनफील्ड ने अपनी पॉपुलर बुलेट 350 का मिलिट्री सिल्वर वेरिएंट पिछले साल लॉन्च किया था। हालांकि सितंबर 2024 में बटालियन ब्लैक वेरिएंट ने इसकी जगह ले ली। इसके बाद कंपनी ने अब भारतीय मार्केट में बुलेट 350 मिलिट्री सिल्वर वेरिएंट की बिक्री बंद कर दी है।

Image

सितंबर 2024 में बटलियन ब्लैक वेरिएंट ने इसकी जगह ले ली।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • बुलेट 350 मिलिट्री सिल्वर वेरिएंट बंद
  • बटालियन ब्लैक ने ली इसकी जगह
  • 1.73 लाख शुरुआती एक्सशोरूम दाम

Royal Enfield Bullet 350 Military Silver: रॉयल एनफील्ड ने पिछले साल की शुरुआत में अपनी पॉपुलर बुलेट 350 का मिलिट्री सिल्वर वेरिएंट लॉन्च किया था। हालांकि सितंबर 2024 में बटलियन ब्लैक वेरिएंट ने इसकी जगह ले ली। इसके बाद कंपनी ने अब भारतीय मार्केट में बुलेट 350 मिलिट्री सिल्वर वेरिएंट की बिक्री बंद कर दी है। जहां बुलेट 350 की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 1.73 लाख रुपये है, वहीं रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बटालियन ब्लैक की कीमत 1.75 लाख रुपये है। हालांकि इन दोनों बाइक्स के फीचर्स लगभग एक जैसे ही हैं।

हाल में आई बटालियन ब्लैक

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 बटालियन ब्लैक कुछ समय पहले ही मार्केट में आई है। यानी नई रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 अब बटालियन ब्लैक कलर में भी उपलब्ध कराई गई है। कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट के हिसाब से बटालियन ब्लैक बुलेट 350 की एक्सशोरूम कीमत 1.75 लाख रुपये है। बता दें कि मिलिट्री ब्लैक कलर से ये नया रंग 1,000 रुपये ज्यादा कीमत पर मिल रहा है। कुल मिलाकर ब्लैक कलर में ये नई मोटरसाइकिल और भी खूबसूरत लग रही है।

अब कुल 5 काले रंग

रॉयल एनफील्ड की नई बुलेट 350 अब कुल 5 रंगों में उपलब्ध है, मजेदार बात तो ये है कि इस मोटरसाइकिल के मिलिट्री ब्लैक और बटालियन ब्लैक कलर में कोई अंतर नहीं है। बिक्री के मामले में भले ही ये मोटरसाइकिल बाकी रॉयल एनफील्ड बाइक्स के मुकाबले बहुज ज्यादा ना बिकती हो, लेकिन कंपनी इसे अपनी विरासत के तौर पर बेचती रहेगी। रॉयल एनफील्ड की बुलेट 350 को पिछले मॉडल जैस ही बनाया गया है जिसके चलते ये ग्राहकों की फेवरेट जरूर है। हालांकि इसके साथ किक स्टार्ट नहीं दिया गया है, यह भी वजह है कि ग्राहक इससे कन्नी काटते हैं।

कितना दमदार है इंजन

रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 के साथ कंपनी ने 349 सीसी का एयर-कूल्ड इंजन दिया है जो काफी दमदार और फुर्तीला है। ये इंजन 20.2 बीएचपी ताकत और 27 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी ने इस इंजन को 5-स्पीड गियरबॉक्स से लैस किया है। डबल क्रैडल फ्रेम पर बनी ये मोटरसाइकिल अगले और पिछले हिस्से में क्रमशः 19 और 18-इंच व्हील्स के साथ आती है। इसके अगले हिस्से में टेलिस्कोपिक फोर्क्स और पिछले हिस्से में डुअल स्प्रिंग शॉकर्स दिए गए हैं। बाइक के अगले और पिछले व्हील में डिस्क और ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन मिलता है, वहीं टॉप मॉडल के दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स मिलते हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article