ऑटो न्यूज़

रोल्स रॉयस ने भारत में लॉन्च की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, कीमत 7.5 करोड़ रुपये

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 19, 2024, 04:58 PM IST

आलीशान कारों के लिए दुनिया भर में मशहूर कार निर्माता Rolls Royce ने भारतीय मार्केट में Spectre EV लॉन्च कर दी है। ये कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है जिसे 7.5 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।

Image

दोनों एक्सल पर एक-एक इलेक्ट्रिक मोटर दी है जो सिर्फ 4.5 सेकंड में इसे 0-100 Kmph रफ्तार देती हैं।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • रोल्स रॉयस स्पैक्टर भारत में लॉन्च
  • 7.5 करोड़ रुपये एक्सशोरूम कीमत
  • सिंगल चार्ज में 530 किमी तक रेंज

Rolls Royce Spectre India Launch: रोल्स रॉयस ने भारतीय मार्केट में अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार स्पैक्टर लॉन्च कर दी है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 7.5 करोड़ रुपये है। ये भारत में उपलब्ध सबसे महंगी इलेक्ट्रिक 4-व्हील कार बन गई है जिसे सिर्फ प्राइवेट बायर्स को बेचा जाएगा, यानी इसे बिना डीलरशिप के ये कार सीधे ग्राहकों को बेच रही है। रोल्स रॉयस ने स्पैक्टर ईवी के लिए बुकिंग लेना भी शुरू कर दिया है और कंपनी के कार लाइनअप में इसने कलिनन और फैंटम के बीच की जगह घेरी है। इसका स्टाइल और डिजाइन शानदार है जो इसे बेहतरीन लुक देता है।

लंबी रेंज के साथ लॉन्च

रोल्स रॉयस स्पैक्टर के साथ 102 किलोवाट-आर बैटरी पैक दिया गया है जो सिंगल चार्ज में 530 किमी तक रेंज देता है। 195 किलोवाट फास्ट चार्जर के साथ सिर्फ 34 मिनट में ही 10-80 फीसदी चार्ज हो जाती है, वहीं 50 किलोवाट डीसी चार्जर के साथ 95 मिनट में ये ईवी इतना ही चार्ज होती है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक लग्जरी सेडान के दोनों एक्सल पर एक-एक इलेक्ट्रिक मोटर दी है जो सिर्फ 4.5 सेकंड में इसे 0-100 किमी/घंटा रफ्तार देती हैं। ये दोनों मिलकर कुल 585 एचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क बनाता है।

हाइटेक है नई स्पैक्टर

नई रोल्स रॉयस स्पैक्टर भले ही इलेक्ट्रिक है, लेकिन स्टाइल, डिजाइन और लग्जरी के मामले में ये रत्ती भर भी कम नहीं है। दो दरवाजों वाली इस इलेक्ट्रिक सेडान दिखने में बहुत खूबसूरत है और इसका केबिन साफ बता देता है कि कीमत इतनी ज्यादा क्यों है। इसके साथ ठेठ रोल्स रॉयस अंदाज की ग्रिल और उसपर लगा स्पिरिट ऑफ एक्सटेसी लोगो मिला है। कार के साथ 23-इंच के ऐरो डिजाइन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं जो इसे बेहद स्टाइलिश बनाते हैं। इसके अलावा झुकती हुई छत, एलईडी टेललाइट्स और सभी जगह क्रोम ग्रार्निश मिला है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article