ऑटो न्यूज़

पिछले साल रोड एक्सिडेंट में हर घंटे मारे गए 18 लोग, ओवरस्पीड रही सबसे बड़ी वजह

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Dec 29, 2022, 06:29 PM IST

Ministry Off Road Transport And Highway ने ताजा डेटा जारी किया है जिसमें 2021 की सड़क दुर्घटनाओं का ब्यौरा दिया गया है. भारत में बीते साल ही घंटे Road Accident में कुल 18 लोगा मारे गए हैं और इनमें ज्यादातर को स्पीड ले गई.

Image

2021 में हुई सबसे ज्यादा दुर्घटनाओं में शामिल वाहन 5 साल से कम पुराने हैं.

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • 2021 में रोड एक्सिडेंट का आंकड़ा
  • तेज रफ्तार ने ली सेबसे ज्यादा जान
  • ज्यादातर गाड़ियां 5 साल से कम पुरानी

2021 Road Accident Figure In India: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय ने हाल में एक डेटा जारी किया है जिसमें साल 2021 की सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वालों का आंकड़ा साझा किया गया है. इस आंकड़ से सामने आया है कि 2021 में हर घंटे 18 भारतीय नागरिकों ने अपनी जान गंवाई है. पिछले साल देश में कुल 1,55,622 लोगों ने जान गंवाई है जिसमें से करीब 60 फीसदी लोग तेज रफ्तार की वजह से मारे गए. वहीं चौंकाने वाला एक ये आंकड़ा भी सामने आया है कि 2021 में हुई सबसे ज्यादा दुर्घटनाओं में शामिल वाहन 5 साल से कम पुराने हैं.

तेज रफ्तार हैं नई गाड़ियां

जैसा कि हमने बताया दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाने वाले कुल 1,55,622 लोगों में 60 प्रतिशत लोग तेज रफ्तार के चलते मारे गए हैं. नए वाहन तेज रफ्तार हैं और निर्माता कंपनियां इनके साथ आज-कल खूब सारे सेफ्टी फीचर्स देने लगी हैं, यही वजह है कि आज के दौर में ड्राइवर ज्यादा लापरवाही से गाड़ी चलाते हैं और अपनी सेफ्टी पर जरूरत से ज्यादा विश्वास करने लगे हैं. इसके अलावा सरकार बीते कुछ सालों से जहां सड़क दुर्घटनाओं को कम करने का सपना देख रही है, वहीं पिछले साल रोड एक्सिडेंट में मौत का आंकड़ा काफी निराश करने वाला है.

नेशनल हाइवे पर हुए सबसे ज्यादा एक्सिडेंट

नेशनल हाइवे पर अब वाहन चालक बहुत लापरवाही बरतने लगे हैं और यही वजह है कि कुल दुर्घटनाओं में से 1,28,825 मामले नेशनल हाइवे के हैं. इनमें से भी ओवरस्पीड यानी तेज रफ्तार के चक्कर में कुल 95,785 एक्सिडेंट दर्ज किए गए हैं. 2021 में यहां कुल 56,007 लोगों की जान गई जिसमें से 40,450 को तेज रफ्तार ने लील लिया. बता दें कि दुर्घटनाओं का चौथा सबसे बड़ा कारण शराब पीकर गाड़ी चलान था जहां कुल आंकड़े का 2.2 फीसदी योगदार रहा है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article