ऑटो न्यूज़

Kwid से Kiger तक.. रेनॉ भारत ला रही सस्ती इलेक्ट्रिक कारें! इस बजट में होंगी लॉन्च

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 9, 2023, 03:26 PM IST

Renault-Nissan ग्लोबल मार्केट में तेजी से वाहनों को इलेक्ट्रिक बनाने का काम कर रही हैं और जल्द ही भारत में भी सस्ती Electric Cars लाने वाली हैं. यहां रेनॉ Kwid Electric, Kiger Electric और Triber Electric शामिल होंगी.

Image

सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक जल्द मार्केट में पेश की जाने वाली है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • रेनॉ भारत ला रही इलेक्ट्रिक कारें!
  • कम बजट में पेट्रोल का झंझट खत्म
  • ताजा रिपोर्ट्स में मिली ये जानकारी

Affordable Renault Electric Cars: रेनॉ भारतीय मार्केट में सस्ती इलेक्ट्रिक कारें लॉन्च करने का प्लान बना रही है और यही वजह है कि हाल में काइगर का इलेक्ट्रिक वेरिएंट सोशल मीडिया पर दिखाई दिया है. ताजा मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया है कि नई इलेक्ट्रिक कारें देश के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार की जानें वाली हैं जिनमें संभावित रूप से क्विड, काइगर और 7-सीटर ट्राइबर शामिल होंगी. इसके लिए कंपनी अपनी पार्टनर निसान से भी निवेश को लेकर बात कर रही है. सूत्रों के हवाले से खबर मिली है कि रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक जल्द मार्केट में पेश की जाने वाली है जिसका मुकाबला टाटा टिआगो ईवी और आगामी एमजी इलेक्ट्रिक कार से होगा.

अहम भूमिका निभाएगा भारत

रिपोर्ट में सामने आया है कि रेनॉ-निसान के इस इलेक्ट्रिफिकेशन प्रोजेक्ट में भारत काफी अहम हिस्सा है. यहां कंपनी की किफायती कारों को काफी पसंद किया जाता है और इलेक्ट्रिक अवतार में कारों की बिक्री का बड़ा हिस्सा भारत से मिलने की उम्मीद कंपनी को है. टाटा मोटर्स से मारुति सुजुकी और महिंद्रा से लेकर ह्यून्दे तक, देश में सभी कंपनियों तेजी से इलेक्ट्रिक वाहन ला रही है और कुछ जल्द इन्हें लॉन्च करने वाली हैं. ऐसे में रेनॉ भी इस रेस में पीछे नहीं छूटना चाहती और जल्द ई-कारों का मुकाबला करने वाले प्रोडक्ट मार्केट में लाना चाहती है.

किस बजट की होंगी ई-कारें

रेनॉ-निसान की साझेदारी में लॉन्च की जाने वाली तमाम इलेक्ट्रिक कारें सस्ती होंगी ताकि ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों के दायरे में इन्हें लाया जा सके. रेनॉ क्विड इलेक्ट्रिक से लेकर काइगर इलेक्ट्रिक और ट्राइबर तक इन सभी कारों को 8-12 लाख रुपये के बजट में कंपनी लॉन्च कर सकती है. बता दें कि ऑटो एक्सपो 2023 में इलेक्ट्रिक कारों का बोलबाला होगा और यहां एमजी अपनी सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार से पर्दा हटाने वाली है, इसके अलावा कई अन्य कंपनियां भी किफायती इलेक्ट्रिक वाहन शोकेस करेंगी.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article