ऑटो न्यूज़

5 लाख रुपये के बजट में कौन-सी Second Hand Car खरीदें, चेक करें पूरी लिस्ट

अगर आप भी एक अच्छी सेकेंड हैंड कार खरीदने की तैयारी कर रहे हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। आप 5 लाख के बजट में कई ऑप्शन चेक कर सकते हैं।

Image

5 लाख से कम में कौन-सी सेकेंड-हैंड कार खरीदें

अगर आपका बजट करीब 5 लाख रुपये है और आप एक अच्छी सेकेंड हैंड कार (Second Hand Car) खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आपके पास कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, पुरानी कार खरीदने से पहले उसकी सर्विस हिस्ट्री, ओडोमीटर रीडिंग, इंश्योरेंस, एक्सीडेंट रिकॉर्ड और आरसी (RC) की जांच जरूर करनी चाहिए। इस आर्टिकल में आपको कुछ ऐसी ही कारों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप इस बजट में खरीद सकते हैं-

Tata Tiago

अगर आपकी प्राथमिकता सुरक्षा और मजबूत बिल्ड क्वालिटी है, तो Tata Tiago एक अच्छा विकल्प हो सकती है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और यह मैनुअल के साथ AMT गियरबॉक्स विकल्प में भी उपलब्ध है। Tiago अपने मजबूत बॉडी स्ट्रक्चर, आरामदायक केबिन और कम मेंटेनेंस लागत के लिए जानी जाती है।

Maruti Suzuki Celerio

शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए Maruti Suzuki Celerio एक भरोसेमंद कार मानी जाती है। इसमें 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन मिलता है और AGS (AMT) का विकल्प भी उपलब्ध है। Celerio की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतर माइलेज और कम सर्विस कॉस्ट है।

Maruti Suzuki Swift

अगर आप स्पोर्टी लुक और बेहतर ड्राइविंग एक्सपीरियंस चाहते हैं तो Maruti Suzuki Swift पर भी विचार कर सकते हैं। Swift लंबे समय से भारत की सबसे लोकप्रिय हैचबैक कारों में शामिल रही है। इसमें पेट्रोल इंजन के साथ अच्छा प्रदर्शन, बेहतर माइलेज और मजबूत रीसेल वैल्यू मिलती है।

Tata Punch

अगर आपका बजट थोड़ा फ्लेक्सिबल है और आपको अच्छी डील मिल जाती है, तो शुरुआती मॉडल की Tata Punch भी 5 लाख रुपये के आसपास सेकेंड हैंड मार्केट में मिल सकती है। Punch अपनी एसयूवी जैसी ऊंची ड्राइविंग पोजिशन, बेहतर ग्राउंड क्लीयरेंस और मजबूत सुरक्षा के लिए जानी जाती है। यह खराब सड़कों पर भी अच्छा प्रदर्शन करती है।

Nissan Magnite

Nissan Magnite कम कीमत में मिलने वाली फीचर-लोडेड कॉम्पैक्ट एसयूवी है। इसमें आकर्षक डिजाइन, अच्छा केबिन स्पेस और कई आधुनिक फीचर्स मिलते हैं। सेकेंड हैंड मार्केट में इसके शुरुआती मॉडल 5 लाख रुपये के आसपास मिल सकते हैं, जिससे यह वैल्यू-फॉर-मनी विकल्प बन जाती है।

Hyundai Exter

अगर आपको अच्छी स्थिति में पुराना मॉडल मिल जाए तो Hyundai Exter पर भी विचार किया जा सकता है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन, आधुनिक फीचर्स, बेहतर कम्फर्ट और AMT का विकल्प मिलता है। यह माइक्रो SUV सेगमेंट में काफी लोकप्रिय है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनाला author

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने ... और देखें

End of Article