ऑटो न्यूज़

इस बाइक को लोगों ने किया खूब पसंद, 1 साल में 3 लाख के पार पहुंची सेल्स

भारत में होंडा की बाइक्स और स्कूटर्स को काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में होंडा मोटरसाइकिल्स एंड स्कूटर्स इंडिया ने एक नई उपलब्धी अपने नाम कर ली है। कंपनी ने साल भर पहले ही अपनी पॉपुलर बाइक शाइन का 100cc वर्जन मार्केट में पेश किया था। यह कंपनी की सबसे किफायती बाइक भी है और लोगों ने इस बाइक को काफी पसंद भी किया है।

Image

इस बाइक को लोगों ने किया खूब पसंद, 1 साल में 3 लाख के पार पहुंची सेल्स

Photo : Times Now Digital

Honda Scooters And Motorcycles: भारत में कारों के साथ-साथ स्कूटर्स और बाइक्स को भी काफी पसंद किया जाता है। जापानी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी होंडा की बाइक्स और स्कूटर्स को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। अब हाल ही में होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर्स इंडिया ने एक नई उपलब्धि को अपने नाम कर लिया है। पिछले साल कंपनी ने अपनी सबसे किफायती बाइक, शाइन 100 को लॉन्च किया था। फिलहाल इस बाइक की पहली सालगिरह मनाई जा रही है और इस सेलिब्रेशन के दौरान ही कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया है कि हाल ही में कंपनी की नई बाइक शाइन 100 को काफी पसंद किया जा रहा है। अपने पहले ही साल के दौरान इस बाइक ने 3 लाख से अधिक यूनिट्स की बिक्री के स्तर को प्राप्त कर लिया है।

मुश्किल थी जंग

अपने पहले ही साल के दौरान 3 लाख यूनिट्स की बिक्री करना अपने आप में एक रिकॉर्ड तो है ही। साथ ही यह नंबर ज्यादा महत्त्वपूर्ण इसलिए भी है, क्योंकि होंडा की शाइन 100 मार्केट में पहले से मौजूद हीरो HF डीलक्स, बजाज प्लेटिना और 100cc की अन्य बाइक्स से भी मुकाबला कर रही थी। मार्केट में पहले से मौजूद कम्पटीशन के बावजूद भी होंडा शाइन को इतना अच्छा रिस्पांस मिला है जो वाकई काबिल-ए-तारीफ है।

साधारण सी डेली बाइक

होंडा शाइन 100 की कीमत भारत में 64,900 रुपये है और अच्छी बिल्ड क्वालिटी के साथ ही इस बाइक में बहुत सिंपल सी सस्टाइलिंग देखने को मिलती है और इस वजह से भी यह बाइक लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करती है। इस बाइक को इस तरह से बनाया गया है कि यह काफी लंबे समय तक इस्तेमाल की जा सके।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article