Maruti Suzuki Cars: मारुती सुजुकी भारत की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी है। भारत में कंपनी की कई कारों को काफी पसंद किया जाता है। वैगन आर भी ऐसी ही एक कार है जिसे कई सालों से भारत में काफी पसंद किया जाता रहा है। पिछले लगातार 3 सालों से वैगन आर भारत की सबसे बिकाऊ कार भी है। भारतीय परिवारों द्वारा वैगन आर को हमेशा से ही काफी पसंद किया जाता है। हाल ही में कंपनी ने अपनी नई हैचबैक स्विफ्ट 2024 को भी पेश किया है और कंपनी की फ्रॉन्क्स को भी भारत में काफी पसंद किया जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पावर के मामले में मारुती सुजुकी की वैगन आर, फ्रॉन्क्स को टक्कर देती है और स्विफ्ट 2024 को पीछे छोड़ देती है।
सचमुच ज्यादा है पावर
शायद आपको यकीन न हो लेकिन अगर आप तीनों ही कारों के इंजन और इनकी पावर आउटपुट को देखें तो आपको यकीन हो जाएगा। अगर आप फ्रॉन्क्स का सिग्मा वेरिएंट खरीदते हैं तो इसमें आपको 1.2 लीटर का ड्यूल जेट, ड्यूल VVT इंजन मिलता है जो 89 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। अगर नई वाली स्विफ्ट की बात करें तो इसमें आपको 1197cc का 3 सिलेंडर इंजन मिलता है जो 81 हॉर्सपावर की ताकत जनरेट करता है। अब अगर वैगन आर की बात करें तो इसमें आपको 1197 cc का 4 सिलेंडर इंजन मिलता है जो 89 हॉर्सपावर जनरेट करता है।
फिर क्यों ज्यादा है कीमत?
हालांकि पावर के मामले में वैगन आर फ्रॉन्क्स को टक्कर देती है और नई वाली स्विफ्ट से आगे है लेकिन कई ऐसे फीचर्स हैं जो आपको वैगन आर में देखने को नहीं मिलते और सिर्फ फ्रॉन्क्स में ही देखने को मिलते हैं। यही वजह है कि एक अच्छा इंजन होने के बावजूद वैगन आर की कीमत फ्रॉन्क्स और नई वाली स्विफ्ट कार के मुकाबले कम है।
