ऑटो न्यूज़

ओला इलेक्ट्रिक की दोपहिया EV बाजार में पकड़ कमजोर, मई में बिक्री में 51% की भारी गिरावट

Ola Electric: बीते हफ्ते ओला इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए थे। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर 109 प्रतिशत बढ़कर 870 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 416 करोड़ रुपए था।

Image

ओला इलेक्ट्रिक की दोपहिया EV बाजार में पकड़ कमजोर, मई में बिक्री में 51% की भारी गिरावट

Ola Electric: दोपहिया ईवी वाहन बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक की बिक्री मई में सालाना आधार पर 51 प्रतिशत गिरकर 18,499 यूनिट्स हो गई है। कंपनी मार्केट में टीवीएस मोटर और बजाज ऑटो के बाद तीसरे स्थान पर खिसक गई है।

सरकारी वाहन डेटा के मुताबिक, मई में दोपहिया ईवी वाहन सेगमेंट का प्रदर्शन मजबूत रहा है और इस दौरान रिटेल बिक्री बढ़कर 1,00,266 यूनिट्स हो गई है। दोपहिया ईवी वाहन सेगमेंट में टीवीएस मोटर शीर्ष पर रही। कंपनी की बिक्री मई में सालाना आधार पर 107 प्रतिशत बढ़कर 24,560 यूनिट्स रही और कंपनी का मार्केट शेयर 24 प्रतिशत रहा।

बजाज ऑटो की बिक्री मई में सालाना आधार पर 135 प्रतिशत बढ़कर 21,770 यूनिट्स हो गई है। दोपहिया ईवी वाहन सेगमेंट में 22 प्रतिशत के मार्केट शेयर के साथ दूसरे स्थान पर रही। भाविश अग्रवाल की अगुआई वाली ओला इलेक्ट्रिक ने पिछले महीने 18 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी दर्ज की और मार्केट में तीसरे स्थान पर रही। एथर एनर्जी ने 12,840 यूनिट्स बेचीं और बाजार में 13 प्रतिशत हिस्सेदारी हासिल की।

बीते हफ्ते ओला इलेक्ट्रिक ने वित्त वर्ष 25 की चौथी तिमाही के नतीजे पेश किए थे। जनवरी-मार्च अवधि में कंपनी का घाटा सालाना आधार पर 109 प्रतिशत बढ़कर 870 करोड़ रुपए हो गया है, जो कि पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 416 करोड़ रुपए था। वित्त वर्ष 25 की मार्च तिमाही में कंपनी की ऑपरेशंस से आय सालाना आधार पर 61.8 प्रतिशत कम होकर 611 करोड़ रुपए रह गई है, जो कि एक साल पहले समान अवधि में 1,598 करोड़ रुपए थी।

2021 के अंत में अपने इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की कमर्शियल डिलीवरी शुरू करने के बाद से यह कंपनी का सबसे खराब तिमाही प्रदर्शन है। पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए ओला इलेक्ट्रिक की आय भी घटकर 4,645 करोड़ रुपए रह गई है, जो वित्त वर्ष 2024 में 5,126 करोड़ रुपए थी।

इनपुट-आईएएनएस

Vishal Maithil
Vishal Mathelauthor

विशाल मैथिल टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी एडिटर 2023 से जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में 6+ वर्षों के अनुभव के साथ वह टेक्नोलॉजी, सोशल मीडिया, गैजेट्स और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे विषयों पर गहरी समझ रखते हैं। वे ऑटोमोबाइल, बिजनेस, यूटिलिटी और हाइपरलोकल से लेकर एजुकेशन और इंटरनेशनल बीट्स पर भी काम कर चुके हैं। भोपाल से ताल्लुक रखने वाले विशाल ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से मीडिया रिसर्च में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। रिसर्च के क्षेत्र में उनके कई पेपर राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय जर्नल में प्रकाशित हो चुके हैं। उन्होंने दैनिक भास्कर, अमर उजाला, मासिक पत्रिका "संदेश" और सोशल मीडिया फर्म में भी काम किया है। टेक-यूटिलिटी और बिजनेस से जुड़ी खबरों को आसान और काम की भाषा में समझाना विशाल को खूब आता है। वो कोशिश करते हैं कि कम शब्दों में ज्यादा और साफ-सुथरी जानकारी मिल जाए। किताबें पढ़ना और संगीत सुनना उनका पसंदीदा काम है। आप इनसे Vishal.mathel@timesgroup.com पर संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़ें
End of Article