ऑटो न्यूज़

Ola Electric Scooter पर चढ़ा गोल्ड का खुमार, साथ मिलेंगे ये फीचर्स शानदार

भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को अब काफी पसंद किया जाने लगा है। Ola S1 प्रो भारत में पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में से एक है। हाल ही में कंपनी ने इस पॉपुलर स्कूटर ब्रैंड का नया सोना एडिशन पेश किया है। इस स्कूटर के कुछ एलिमेंट 24 कैरेट गोल्ड में फिनिश्ड हैं। आइये जानते हैं इस स्कूटर में आपको क्या कुछ खास ऑफर किया जा रहा है।

Image

Ola Electric Scooter पर चढ़ा गोल्ड का खुमार

Photo : Times Now Digital

Ola S1 Pro Sona Edition: भारत दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट है। दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन मार्केट फिलहाल तेजी से इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों की तरफ बढ़ रही है। पिछले कुछ सालों में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स भारत में काफी तेजी से पॉपुलर हुए हैं। ओला का इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric), ओला S1 प्रो (Ola S1 Pro) भी ऐसा ही एक स्कूटर है जो पिछले कुछ समय में काफी तेजी से लोगों के बीच पॉपुलर हुआ है। हाल ही में कंपनी ने ओला S1 प्रो का नया ‘सोना एडिशन’ (Ola S1 Pro Sona Edition) भारत में पेश किया है। इस स्कूटर के कुछ कॉम्पोनेन्ट में 24 कैरेट गोल्ड का इस्तेमाल किया गया है। यह एक लिमिटेड एडिशन स्कूटर है और कंपनी इसे एक प्रतियोगिता के माध्यम से लोगों को देगी। हालांकि कंपनी की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है कि इस स्कूटर की कुल कितनी यूनिट्स उपलब्ध हैं। आइये जानते हैं ओला S1 प्रो के इस खास वेरिएंट के बारे में।

बेहद खास है इसका कलर

ओला S1 प्रो का ‘सोना एडिशन’ पर्ल व्हाईट और गोल्ड कलर से मिलकर बना है। जैसा कि हमने ऊपर बतया कि इस स्कूटर के कई कॉम्पोनेन्ट 24 कैरेट गोल्ड फिनिश में दिए गए हैं। इनमें ग्रैब रेल, पीछे वाले यात्री के लिए फुटपेग, ब्रेक लीवर और मिरर आदि शामिल हैं। साथ ही ओला ने बताया है कि इस स्कूटर की सीट नापा लैदर से बनाई गई है और यह डार्क बेज रंग की है।

और क्या कुछ है खास?

इस स्कूटर में आपको मूव OS का नया और रिवाइज्ड वर्जन देखने को मिलेगा। ओला ऐप में इस स्कूटर के लिए खास तौर पर ‘सोना’ थीम पर आधारित यूजर इंटरफेस तैयार किया गया है। इतना ही नहीं स्कूटर में कस्टमाइज मूव OS डैशबोर्ड भी देखने को मिलेगा। आज ओला इलेक्ट्रिक भारत में अपना 4000वां स्टोर खोलने जा रही है। पिछले कुछ समय में कंपनी को प्रोडक्ट की क्वालिटी से संबंधित कई समस्याओं का सामना करना पड़ा था और कंपनी का कहना है कि इनमें 99.1% समस्याएं ग्राहकों की संतुष्टि के अनुसार सुलझाई जा चुकी हैं।

pawan mishra
Pawan Mishra author

पवन कुमार मिश्रा Timesnowhindi.com के साथ फरवरी 2024 से बतौर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में जुड़े हैं। जन्म दिल्ली में हुआ और शिक्षा भी यहीं से पूरी की है। कारों से खास प्रेम है और ऑटोमोबाइल जगत से संबंधित हर छोटी-बड़ी अपडेट पर अपनी नजर रखते हैं और लोगों को गाड़ियों से संबंधित आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। इसके साथ ही लोगों की आम समस्याओं और समस्याओं के समाधान के बारे में यूटिलिटी सेक्शन में भी लिखते हैं। संगीत में काफी रूचि है और व्यस्त न होने पर गाने गुनगुनाते या सुनते हुए नजर आते हैं। घूमने का भी काफी शौक है और प्रकृति से काफी लगाव भी। रामजस कॉलेज से हिंदी साहित्य में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है और इससे पहले बिजनेसवर्ल्ड हिंदी में बतौर सब-एडिटर भी काम कर चुके हैं। पिछले 3.5 सालों से मीडिया इंडस्ट्री में मौजूद हैं।

और पढ़ें
End of Article