Nissan India ने मिड-साइज SUV सेगमेंट में अपनी नई Nissan Tekton को लॉन्च कर दिया है। यह नई SUV कंपनी की फ्लैगशिप Nissan Patrol से इंस्पायर्ड डिजाइन के साथ लाई गई है। Nissan Tekton का मुकाबला Tata Sierra, Renault Duster, Honda Elevate, Kia Seltos, Hyundai Creta, Maruti Suzuki Victoris, Toyota Urban Cruiser Hyryder समेत इस सेगमेंट की दूसरी एसयूवी से होगा।
Nissan Tekton की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। कंपनी ने घोषणा की है कि इस SUV की डिलीवरी 20 जुलाई से शुरू होगी । Nissan का दावा है कि भारत में किसी नए मॉडल की लॉन्चिंग के बाद इतनी कम अवधि में डिलीवरी शुरू करना कंपनी का अब तक का सबसे तेज रिकॉर्ड है।
कीमत
कीमत की बात करें तो नई एसयूवी को कंपनी ने 10.49 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर पेश किया है। इसके अलावा, Tekton को 6 अलग-अलग ट्रिम लेवल्स में पेश किया गया है। ग्राहकों के लिए इसमें 50 से अधिक पर्सनलाइजेशन विकल्प उपलब्ध हैं। इसके साथ 11 पेंट स्कीम ऑप्शन और 4 अलग-अलग इंटीरियर थीम भी मिलेंगी।| वेरिएंट | 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (MT) | 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (MT) | 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल (DCT) |
|---|---|---|---|
| Visia | ₹10.49 लाख | — | — |
| Visia+ | ₹11.14 लाख | — | — |
| Acenta | ₹11.79 लाख | — | ₹14.99 लाख |
| N-Connecta | ₹13.69 लाख | ₹14.99 लाख | ₹16.49 लाख |
| Tekna | ₹15.39 लाख | ₹16.39 लाख | ₹17.79 लाख |
| Tekna+ | ₹16.49 लाख | — | ₹18.59 लाख |
डिजाइन
Tekton को दमदार और आकर्षक डिजाइन दिया गया है। SUV में ऊंचा और मजबूत स्टांस देखने को मिलता है, जबकि इसके मस्कुलर व्हील आर्च 18-इंच के नए डिजाइन वाले अलॉय व्हील्स के साथ आते हैं। फ्रंट में C-शेप LED डे-टाइम रनिंग लाइट्स (DRLs) दी गई हैं, जिनके साथ Horizontal डिजाइन वाले हेडलैंप मिलते हैं। इन सभी एलिमेंट्स को एक बड़े और आकर्षक फ्रंट ग्रिल के साथ जोड़ा गया है, जो SUV को प्रीमियम और दमदार लुक देता है।
इंजन और माइलेज
Nissan Tekton में दो टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलेंगे। पहला 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 100 hp की पावर और 166 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है, जबकि दूसरा 1.3-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन 163 hp की पावर और 280 Nm का पीक टॉर्क देता है। ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT (ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक) गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा, हालांकि DCT केवल 1.3-लीटर इंजन के साथ उपलब्ध होगा। माइलेज की बात करें तो 1.0-लीटर इंजन 19.4 kmpl तक और 1.3-लीटर इंजन 18.5 kmpl तक का माइलेज देने का दावा करता है।
फीचर्स
Nissan Tekton में कई प्रीमियम और आधुनिक फीचर्स देखने को मिलेंगे। SUV में ड्यूल-जोन ऑटोमैटिक AC, वेंटिलेटेड सीट्स, पावर्ड फ्रंट सीट्स, ड्यूल-टोन इंटीरियर और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए जाएंगे। इसके अलावा, इसमें Google Built-in सपोर्ट मिलेगा, जिससे Google Maps, Gemini और दूसरे Google बेस्ड स्मार्ट फीचर्स का इस्तेमाल सीधे इंफोटेनमेंट सिस्टम पर किया जा सकेगा। इससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस पहले से अधिक स्मार्ट और सुविधाजनक होगा।कलर ऑप्शन
Nissan Tekton को कई आकर्षक रंग विकल्पों के साथ पेश किया गया है। कंपनी ने इस SUV के लिए खास तौर पर Moonbow Gray नाम का एक नया पेंट स्कीम भी पेश किया है, जिसे विशेष रूप से इसी मॉडल के लिए डिजाइन किया गया है। इसके अलावा, एसयूवी को Pearl White, Blade Silver, Onyx Black, Flare Garnet Red और Indigo Blue में भी खरीदा जा सकेगा।
भारत में होगा Nissan Tekton का निर्माण
Nissan के चीफ परफॉर्मेंस ऑफिसर गिलौम कार्टियर (Guillaume Cartier) ने पुष्टि की है कि भारत Nissan के लिए एक प्रमुख एक्सपोर्ट हब बनेगा। इवेंट के दौरान उन्होंने बताया कि Nissan Tekton का निर्माण भारत में ही किया जाएगा। इसके बाद इस SUV को मिडिल ईस्ट, दक्षिण अफ्रीका (South Africa) और दुनिया के अन्य कई देशों में निर्यात (Export) किया जाएगा।
