ऑटो न्यूज़

28 जुलाई को आ रही है नई Toyota Hilux, जानें क्या होगा खास?

Toyota अपने भारतीय ग्राहकों के लिए Toyota Hilux को 28 जुलाई को लॉन्च करने जा रही है। नई Hilux फीचर्स और तकनीक के मामले में पहले मॉडल से काफी बेहतर हो सकती है।

Image

2026 Toyota Hilux 28 जुलाई को हो रही लॉन्च (Photo: Toyota)

Toyota ने आधिकारिक तौर पर घोषणा कर दी है कि भारत में नौवीं जनरेशन Toyota Hilux को 28 जुलाई को लॉन्च किया जाएगा। खास बात यह है कि यह मॉडल अपने ग्लोबल डेब्यू के महज आठ महीने बाद भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रहा है। नई Toyota Hilux केवल डिजाइन के मामले में ही नहीं, बल्कि फीचर्स और तकनीक के लिहाज से भी मौजूदा मॉडल से काफी आगे होगी। उम्मीद की जा रही है कि यह लॉन्च के समय भारत की सबसे फीचर-लोडेड पिकअप ट्रकों में से एक बन सकती है।

एक्सटीरियर में मिलेगा नया लुक

नई Hilux का फ्रंट डिजाइन पूरी तरह बदला गया है। मौजूदा मॉडल में मिलने वाली बड़ी हेक्सागोनल ग्रिल की जगह अब बॉडी-कलर्ड हनीकॉम्ब ग्रिल दी गई है, जो इसे अधिक प्रीमियम और आधुनिक लुक देती है। इसके साथ नए और पतले LED हेडलैंप, नया फ्रंट बंपर और रिवाइज्ड स्किड प्लेट भी देखने को मिलेगी।

साइड प्रोफाइल पहले जैसी ही रखी गई है, लेकिन नए डिजाइन के अलॉय व्हील्स और बदला हुआ रियर बंपर इसे मौजूदा मॉडल से अलग पहचान देते हैं। कुछ अंतरराष्ट्रीय बाजारों की तरह इस मॉडल में फ्रंट पर Toyota का लोगो हटाकर बड़े अक्षरों में "TOYOTA" की ब्रांडिंग भी देखने को मिल सकती है।

केबिन होगा पहले से कहीं ज्यादा प्रीमियम

नई Hilux के इंटीरियर में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। इसमें दो 12.3-इंच की स्क्रीन दी जाएंगी। पहली स्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए होगी, जबकि दूसरी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के रूप में काम करेगी। इससे केबिन पहले की तुलना में कहीं अधिक आधुनिक और हाई-टेक नजर आएगा।

इसके अलावा नया मल्टी-फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, रिवाइज्ड सेंटर कंसोल और बेहतर क्वालिटी वाली इंटीरियर फिनिश भी मिलेगी। अच्छी बात यह है कि Toyota ने जरूरी फंक्शन्स के लिए फिजिकल बटन बरकरार रखे हैं, जिससे ड्राइविंग के दौरान कंट्रोल करना आसान रहेगा।

फीचर्स की होगी लंबी लिस्ट

नई Hilux में कई ऐसे फीचर्स शामिल किए जा सकते हैं जो मौजूदा भारतीय मॉडल में उपलब्ध नहीं हैं। इनमें 360-डिग्री कैमरा, ADAS (Advanced Driver Assistance Systems), पावर्ड और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस कनेक्टिविटी और कई आधुनिक सेफ्टी फीचर्स शामिल होने की उम्मीद है।

इंजन रहेगा दमदार

नई Toyota Hilux में मौजूदा 2.8-लीटर डीजल इंजन ही मिलने की संभावना है। यह इंजन 204 हॉर्सपावर की अधिकतम पावर और 500 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ग्राहकों को इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। दोनों ही वेरिएंट्स में 4x4 ड्राइव सिस्टम उपलब्ध रहेगा।

हालांकि सबसे बड़ी चर्चा इस बात को लेकर है कि क्या कंपनी इसमें 48V माइल्ड-हाइब्रिड सिस्टम भी देगी। अगर ऐसा होता है, तो यह भारत की पहली माइल्ड-हाइब्रिड पिकअप ट्रक बन जाएगी। Toyota पहले ही यही तकनीक Fortuner Neo Drive में इस्तेमाल कर चुकी है।

Shivani Kotnala
शिवानी कोटनालाauthor

शिवानी कोटनाला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर कॉपी एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। पत्रकारिता के करियर में 3 साल से ज्यादा के अनुभव के साथ शिवानी ने बिजनेस और टेक से जुड़ी खबरों पर काम किया है। यूटीलिटी, शेयर बाजार, पर्सनल फाइनेंस, बैंकिंग से जुड़ी खबरों पर वह लगातार लिख रही हैं। शिवानी ने डिजिटल के साथ-साथ न्यूज एजेंसी में भी काम किया है।

और पढ़ें
End of Article