ऑटो न्यूज़

AutoExpo 2025: सिंगल चार्ज में दिल्ली से लखनऊ पहुंचाएगी नई Hyundai Creta EV, जानें कब लॉन्च होगी

New Hyundai Creta EV Range: ह्यून्दे इंडिया 17 से 22 जनवरी तक चलने वाले भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में नई क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने क्रेटा ईवी का हुलिया दिखाने के अलावा इसकी रेंज का खुलासा भी कर दिया है। एक बार फुल चार्ज करने पर इसे दिल्ली से लखनऊ तक चलाया जा सकता है।

Image

एक बार फुल चार्ज करने पर क्रेटा ईवी को 473 किमी तक चलाया जा सकता है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • ह्यून्दे क्रेटा ईवी की रेंज का खुलासा
  • सिंगल चार्ज में चलेगी 473 किमी तक
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में लॉन्च होगी

New Hyundai Creta EV Range: भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025 के पहले ही दिन ह्यून्दे इंडिया नई क्रेटा इलेक्ट्रिक को भारतीय मार्केट में लॉन्च करेगी। कई बार नई क्रेटा ईवी को टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है, स्पाय फोटो में कार का केबिन देखने को मिला है। ह्यून्दे इंडिया की नई जनरेशन क्रेटा एसयूवी सुपरहिट हो चुकी है। अब कंपनी इसका इलेक्ट्रिक वेरिएंट लॉन्च करने वाली है। इसके अलावा कंपनी ने नई क्रेटा इलेक्ट्रिक की रेंज का खलासा भी कर दिया है। ह्यून्दे की मानें तो एआरएआई के हिसाब से एक बार फुल चार्ज करने पर क्रेटा ईवी को 473 किमी तक चलाया जा सकता है। यानी फुल चार्ज करने पर आप दिल्ली से लखनऊ तक का सफर बिना पेट्रोल के कर सकते हैं।

Hyundai Creta EV Range: बूंद भर पेट्रोल नहीं पियेगी

नई क्रेटा ईवी के साथ स्टैंडर्ड क्रेटा वाला केबिन दिया जाएगा जिसमें डैशबोर्ड, एसी वेंट्स, ट्विन डिस्प्ले और एचवीएसी पैनल समान हैं। यानी जल्द ही नई इलेक्ट्रिक एसयूवी लॉन्च होने वाली है जो ना सिर्फ पैसा वसूल है, बल्कि बूंद भर पेट्रोल नहीं पीती। इलेक्ट्रिक एसयूवी सेगमेंट में ह्यून्दे का ये प्रोडक्ट मुकाबले को और भी तपा देगा।

Hyundai Creta EV Range: नए में क्या-क्या मिलेगा

आगामी ह्यून्दे क्रेटा ईवी के साथ बहुत कुछ नया भी मिलने वाला है। इनमें सेंटर कंसोल पर नया ट्रीटमेंट और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, दूसरी जगह पर लगी वेंटिलेटेड सीट बटन, कप होल्डर और ड्राइव मोड सिलेक्ट करने के लिए रोटरी डायल शामिल हैं। इसका इंटीरियर देखने में स्टैंडर्ड क्रेटा जैसा ही होगा, लेकिन कुछ अलग होगा।

Hyundai Creta EV Range: एडीएएस सेफ्टी भी मिलेगी

इलेक्ट्रिक एसयूवी में किए गए बाकी बदलावों में नया तीन स्पोक स्टीयरिंग व्हील के साथ पैडल शिफ्टर्स और स्टीयरिंग के साथ मिला ड्राइव सिलेक्टर स्टॉक शामिल हैं। क्रेटा ईवी को ज्यादातर फीचर्स सामान्य क्रेटा वाले होंगे जिनमें 360 डिग्री कैमरा और लेवल 2 एडीएएस शामिल हैं। कुल मिलाकर सेफ्टी में ये जोरदार इलेक्ट्रिक एसयूवी होगी।

Hyundai Creta EV Range: फुल चार्ज में कितनी रेंज

ह्यून्दे इंडिया नई क्रेटा ईवी के साथ कई अन्य फीचर्स वापय मिलेंगे जिनमें पैनोरमिक सनरूफ, डुअल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पावर्ड ड्राइवर सीट, क्रूज कंट्रोल और ऑटो डिमिंग आईआरवीएम मिलेंगे। अब जानकारी मिली है कि नई क्रेटा एक बार फुल चार्ज करने पर 473 किमी तक चलाई जा सकती है। ये दावा एआरएआई और ह्यून्दे इंडिया का है।

Hyundai Creta EV Range: eSUV मुकाबला तगड़ा

नई ह्यून्दे क्रेटा इलेक्ट्रिक एसयूवी को मॉडिफाइड के2 प्लेटफॉर्म पर बनाया जा रहा है जिससे ये साफ होता है कि स्टाइल और डिजाइन में भी क्रेटा ईवी स्टैंडर्ड मॉडल जैसी होगी। भारत में इसका मुकाबला नई टाटा कर्व ईवी, बीवायडी ऐटो 3, महिंद्रा एक्सयूवी400 और एमजी जेडएस ईवी से होने वाला है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article