ऑटो न्यूज़

सगाई पर दी 4.5 करोड़ रुपये की कार, शादी में ना जाने क्या-क्या मिलेगा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 25, 2023, 07:08 PM IST

दुनिया के सबसे बड़े व्यापारियों में एक Mukesh Ambani के बेटे Anant Ambani की हाल में राधिका मर्चेंट के साथ सगाई हुई है. इसकी खुशी में मुकेश अंबानी ने अपने बेटे को 4.5 करोड़ रुपये की Bentley Continental GTC तोहफे में दी है.

Image

इसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये है और ये कार उनकी सगाई के दौरान नजर भी आई थी.

KEY HIGHLIGHTS
  • अनंत अंबानी को सगाई पर कीमती गिफ्ट
  • मुकेश अंबानी ने दी बेंटले कॉन्टिनेंटल GTC
  • 4.5 करोड़ रुपये की है धांसू लग्जरी कार

Mukesh Ambani Gifted Luxury Car On His Sons Engagement: दुनिया के सबसे बड़े कारोबारियों में शामिल मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने हाल में सगाई की है. उन्होंने राधिका मर्चेंस हुई एंगेजमेंट की खुशी में मुकेश अंबानी ने अपने बेटे को बेंटले कॉन्टिनेंट जीटीवी लग्जरी कार तोहफे में दी है. इसकी कीमत 4.5 करोड़ रुपये है और ये कार उनकी सगाई के दौरान नजर भी आई थी, हालांकि अनंत अब तक इस कार के साथ नजर नहीं आए हैं. इस कार को वीआईपी नंबर भी मिला है जिसे लिए संभवतः अंबानी फैमिली ने लाखों रुपये खर्चे होंगे. ये कार बेहद दमदार है जो सिर्फ 3.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा रफ्तार पकड़ लेती है.

अंबानी फैमिली की फेवरेट है बेंटले?

कुछ समय पहले ही मुकेश अंबानी ने अपनी चौथी बेंटले बेंटायगा लग्जरी एसयूवी खरीदी है, लेकिन अंबानी फैमिली द्वारा खरीदी गई पुरानी बेंटले के मुकाबले नई वी8 बेंटायगा बहुत अलग है. जानदार लुक और दमदार इंजन वाली इस बेहतरीन कार की ऑनरोड कीमत 4.5 करोड़ रुपये है. बताने की जरूरत नहीं कि मुकेश अंबानी का लग्जरी गैराज कितना बड़ा है और अब नई कार ने इसमें अपनी जगह बना ली है.

भारत की पहली बेंटायगा इन्हीं के पास

दुनिया की सबसे तेज रफ्तार एसयूवी में एक बेंटले बेंटायगा को पहली बार 2016 में लॉन्च किया गया था और अंबानी फैमिली ने ही भारत की पहली बेंटायगा अपने गैराज में शामिल की थी. अंबानी ने 1 करोड रुपये की ये कार हरे रंग में खरीदी थी जो दिखने में बहुत जोरदार है. मुकेश अंबानी द्वारा खरीदी पहली बेंटायगा के साथ 6.0-लीटर का डब्ल्यू12 पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 600 बीएचपी ताकत और 900 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. आकाश अंबानी कई बार इस कार को चलाते देखे गए हैं.

गैराज में 200 से ज्यादा कारें शामिल

कुछ दिन पहले ही आकाश अंबानी और उनकी पत्नी श्लोका मेहता बॉलीवुड एक्टर रनबीर कपूर के घर पर अपने सफेद रंग की बेंटले बेंटायगा के साथ देखे गए हैं. इस परिवार के पास रोल्स रॉयस कलिनन भी कई रंगों में उपलब्ध हैं, वहीं गैराज में 200 से ज्यादा कारें खड़ी होने के बाद भी आए-दिन नई कारें खरीदी जा रही हैं. नई बेंटले बेंटायगा को लेकर अब तक यही जानकारी मिली है कि इसके साथ दमदार वी8 इंजन दिया गया है और एक्सटीरियर के साथ केबिन के मामले में भी नया मॉडल बहुत अलग है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article