ऑटो न्यूज़

Affordable MG EV: जमा कर लीजिए पैसा... जल्द मिलने वाला है महंगे पेट्रोल के खर्च से निजात

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Jan 5, 2023, 08:39 PM IST

MG Motor India बहुत जल्द यानी Auto Expo 2023 में बिल्कुल नई और Affordable Electric Car शोकेस करने वाली है. भारत में इस EV का मुकाबला Tata Tiago EV से होने वाला है और इसकी कीमत भी बहुत आकर्षक होगी.

Image

इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है और इसे 2023 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है.

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • MG की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार
  • ऑटो एक्सपो 2023 में होगी शोकेस
  • टिआगो ईवी से होगा सीधा मुकाबला

Most Affordable MG EV To Showcase At Auto Expo 2023: टाटा मोटर्स की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार टिआगो ईवी का फिलहाल मार्केट में कोई सीधा मुकाबला नहीं है. इसी लिए मॉरिस गैराजेस भी देश में अपनी नई सस्ती इलेक्ट्रिक कार लॉन्च करने वाली है जो मुश्किल ही टिआगो ईवी से सस्ती होगी. एमजी मोटर इंडिया के प्रेसिडेंट और एमडी राजीव छाबा ने कुछ समय पहले ये जानकारी दी थी, कि आगामी एमजी इलेक्ट्रिक कार की कीमत 10-12 लाख रुपये के बीच हो सकती है. देश की सड़कों पर इस मिनी इलेक्ट्रिक कार की टेस्टिंग शुरू कर दी गई है और इसे 2023 के मध्य तक लॉन्च किया जा सकता है.

कार में होंगे सिर्फ दो दरवाजे!

पिछले साल एमजी ने ऐलान किया था कि भारत में एंट्री-लेवल इलेक्ट्रिक कार लॉन्च की जाएगी जिसकी कीमत 10-15 लाख रुपये के बीच होगी. नई कार वुलिंग एयर ईवी पर आधारित है और हाल में इसे इंडोशिया में पेश किया गया है. ये कार ऑल्टो से भी कम व्हीलबेस के साथ मार्केट में आने वाली है और संभावित रूप से ये दो दरवाजों वाला मॉडल होगा. इसका व्हीलबेस 2,010 मिमी है और ये कार 2.9 मीटर लंबी है. इसे 12-इंट के छोटे पहिये दिए गए हैं और इसके साथ अलॉय व्हील्स भी विकल्प में मिल सकते हैं.

पैसा वसूल फीचर्स मिल सकते हैं

एमजी मोटर इंडिया नई छोटी इलेक्ट्रिक कार के केबिन में इंफोटेनमेंट और इंस्ट्रूमेंटेशन के लिए दो अलग-अलग स्क्रीन दे सकती है. जानकारी के मुताबिक इस इलेक्ट्रिक कार के टॉप वेरिएंट में पैसा वसूल फीचर्स मिलने वाले हैं. दिलचस्प है कि एमजी इंडिया इस ईवी में भारतीय निर्माता टाटा ऑटोकॉम्प से बैटरी लेकर लगाएगी जिससे ईवी की कीमत को बजट में रखा जा सके. कयास लगाए जा रहे हैं कि ये बैटरी पैक कार को लंबी रेंज देगा और जनवरी 2023 ऑटो एक्सपो में इसका डेब्यू होने वाला है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article