ऑटो न्यूज़

इन सोबर कलर्स में पेश की जाएगी नई MG Cyberster, भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में डेब्यू

MG Cyberster Colour Options: कंपनी ने जानकारी दी है कि चार रंगों - रेड, ग्रे, व्हाइट और येल्लो में लॉन्च किया जाएगा। इसे एमजी की प्रीमियम सेलेक्ट रिटेल चैनल के जरिए बेचा जाएगा। फिलहाल कंपनी ने देशभर में 12 जगहों पर एमजी सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर्स खोल दिए हैं और समय के साथ इसमें बढ़ोतरी होगी।

Image

MG Cyberster को चार रंगों - रेड, ग्रे, व्हाइट और येल्लो में लॉन्च किया जाएगा।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • चार रंगों में लॉन्च होगी Cyberster
  • पहली MG Electric Sports Car
  • भारत मोबिलिटी एक्सपो में Debut

MG Cyberster Colour Options: जेएसडब्ल्यू एमजी मोटर इंडिया जल्द अपनी पहली इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में शोकेस करने वाली है। कंपनी ने देश में अपनी पहली ई-स्पोर्ट्स कार के स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी दी है। अब जानकारी मिली है कि MG Cyberster को चार रंगों - रेड, ग्रे, व्हाइट और येल्लो में लॉन्च किया जाएगा। इसे एमजी की प्रीमियम सेलेक्ट रिटेल चैनल के जरिए बेचा जाएगा। फिलहाल कंपनी ने देशभर में 12 जगहों पर एमजी सेलेक्ट एक्सपीरियंस सेंटर्स खोल दिए हैं और समय के साथ इसमें बढ़ोतरी होगी। एमजी साइबर्स्टर इस ब्रांड की पहली कार होगी जिसे इस डीलरशिप के जरिए देश में बेचा जाएगा। कंपनी ने इस डीलरशिप की शुरुआत कुछ महीनों पहले ही की है।

फुल चार्ज में कितना चलेगी

एमजी की नई साइबर्स्टर कई विदेशी बाजारों में बिक रही है जिसे पहले बार 2021 में कॉन्सेप्ट के तौर पर पेश किया गया था। इसके बाद 2023 गुडवुड फेस्टिवल में ये इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार दिखाई दी थी। इसके साथ 2 बैटरी पैक विकल्प में मिलते हैं, इनमें पहला एंट्री लेवल मॉडल है जो पिछले हिस्से में एक्सेल पर लगी मोटर से लैस है। ये 308 एचपी ताकत बनाता है और इसमें 64 किलोवाट आर बैटरी पैक मिलता है जो सिंगल चार्ज में 520 किमी तक रेंज देता है। इसके बाद दमदार 77 किलोवाट आर बैटरी पैक वाला मॉडल आता है। भारत में इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कार के साथ दमदार बैटरी पैक मिलेगा।

दमदार बैटरी पैक मिलता है

नई एमजी साइबर्स्टर का दूसरा बैटरी पैक काफी दमदार है। 580 किमी तक रेंज देता है और 544 एचपी के साथ 725 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। शुरुआती दौर में ये पूरी तरह इंपोर्टेड कार होगी, मांग बढ़ने पर इसका प्रोडक्शन भारत में भी शुरू हो सकता है। इसके बाद कंपनी भारतीय मार्केट में नई मीफा इलेक्ट्रिक एमपीवी लाने की भी तैयारियां कर रही है। हमारा मानना है कि नई एमजी साइबर्स्टर को देश में करीब 45-50 लाख रुपये कीमत पर लॉन्च किया जाएगा। वैसे तो इसका कोई सीधा मुकाबला देख में मौजूद नहीं है, फिर भी इसकी टक्कर बीवायडी सील, ह्यून्दे आयोनिक 5 और किआ ईवी6 से होगी।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article