ऑटो न्यूज़

देश की पहली गियर वाली इलेक्ट्रिक बाइक, पहले 9,999 ग्राहकों को मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 15, 2023, 06:41 PM IST

इलेक्ट्रिक वाहन बनाने वाला स्टार्टअप Matter 17 मई से भारत की पहली गियर वाली Electric Bike की बुकिंग शुरू करने वाला है। अब कंपनी ने बताया है कि इसके पहले 9,999 ग्राहकों को 5,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जाएगा।

Image

इस इलेक्ट्रिक बाइक के पहले 9,999 ग्राहकों को 5,000 रुपये डिस्काउंट दिया जाने वाला है।

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मैटर ऐरा के पहले ग्राहकों को फायदा
  • पहली 9,999 बुकिंग पर 5,000 छूट
  • 17 मई से कंपनी शुरू करेगी बुकिंग्स

Matter Aera Pre Booking Discount: ईवी स्टार्टअप मैटर ने देश में नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल ऐरा कुछ समय पहले लॉन्च की है जिसकी लिए अब बुकिंग्स शुरू की जाएंगी। अहमदाबाद आधारिक इस ईवी स्टार्टअप ने ये घोषणा कर दी है कि देश की पहली गियर वाली इस इलेक्ट्रिक बाइक के पहले 9,999 ग्राहकों को 5,000 रुपये डिस्काउंट दिया जाने वाला है, वहीं इनके लिए टोकन अमाउंट भी 1,999 रुपये होगा। 10,000 से 29,999 ग्राहकों को ई-बाइक 2,500 रुपये डिस्काउंट के साथ उपलब्ध कराई जाएगी, इन ग्राहकों को 2,999 रुपये टोकन बुकिंग के लिए देना होगा।

17 मई से शुरू होगी बुकिंग

17 मई 2023 से कंपनी देशभर के 25 जिलों में इस ई-बाइक की बुकिंग शुरू करेगी। कंपनी ने इस चार ट्रिम्स - 4000, 5000, 5000 प्लस और 6000 प्लस में लॉन्च किया है जिसकी एक्सशोरूम कीमत 1,43,999 रुपये से लेकर 1,53,999 रुपये तक जाती है। बता दें कि शुरुआत के तीनों वेरिएंट्स सिंगल चार्ज में जहां 125 किमी तक रेंज देते हैं, वहीं मैटर 6000 प्लस में ग्राहकों को 150 किमी तक रेंज मिलने वाली है। फिलहाल मैटरी ने इस इलेक्ट्रिक बाइक के 5000 और 5000 प्लस वेरिएंट ही लॉन्च किए हैं।

सामान्य बाइक जैसे गियर्स मिलेंगे

मैटर ने इस इलेक्ट्रिक बाइक का नाम ऐरा रखा है जिसके साथ खूब सारे फीचर्स दिए गए हैं। इस ई-बाइक के साथ जो सबसे दिलचस्प फीचर मिला है वो है इसका मैनुअल ट्रांसमिशन, मतलब इलेक्ट्रिक बाइक होने के बावजूद ग्राहक सामान्य मोटरसाइकिल की तरह इसमें भी गियर लगा सकेंगे। इस फीचर के साथ ये भारत की पहली इलेक्ट्रिक बाइक बन गई है। मैटर ऐरा के साथ इस सेगमेंट की बाकी बाइक्स से कई ज्यादा फीचर्स दिए गए हैं।

फीचर्स में भी जोरदार है मैटर ऐरा

मैटर ऐरा ऑटो एक्सपो 2023 में शोकेस की गई थी जहां इसके आकर्षक डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स के चलते ये ग्राहकों की नजरों में चढ़ी। इसके साथ पूरी तरह डिजिटल 7-इंच एलसीडी और 4जी कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स मिले हैं जो एंड्रॉइड बेस्ड ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। ई-बाइक के साथ रिमोट लॉक/अनलॉक, जिओफेंसिंग, लाइव लोकेशन ट्रैकिंग, व्हीकल हेल्थ मॉनिटरिंग और राइड स्टैटिस्टिक्स जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं।

कहीं आग तो नहीं पकड़ लेगी?

अगर आपको भी इलेक्ट्रिक बाइक या स्कूटर में आग लगने का डर सताता है तो बता दें कि यहां लिक्विड कूल्ड मोटर, मैनुअल गियरबॉक्स, लिक्विड कूल्ड बैटरी पैक, 3 पिन 5 एंपियर चार्जर, डबल क्रैडल चेसी और कनेक्टेड और इंटेलिजेंट तकनीक दी गई हैं। जोरदार लुक वाली ये ई-बाइक एलईडी हेडलैंप, एलईडी टेललैंप, एलईडी डीआरएल, मोटर गार्ड, दो हिस्सों में बंटी सीट, स्प्लिट ग्रैब रेल्स, दोनों पहियों में डिस्क ब्रेक्स के साथ सिंगल चैनल एबीएस जैसे फीचर्स के साथ आई है।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article