ऑटो न्यूज़

पहले से सस्ती Maruti Suzuki कारों पर मिले तगड़े डिस्काउंट, फुल पैसा वसूल डील

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated May 8, 2023, 08:29 PM IST

Maruti Suzuki ने मई 2023 में अपनी किफायती कारों पर 59,000 रुपये तक डिस्काउंट दिए हैं। इन ऑफर्स में मोटा कैश डिस्काउंट, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल हैं। मतलब ग्राहकों को बड़ी नकद छूट मिलने वाली है।

Image

Maruti ने अपनी कारों पर 59,000 रुपये तक डिस्काउंट दिए हैं जो मई के अंत तक ग्राहकों को मिलने वाले हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी कारों पर धांसू ऑफर्स
  • 59,000 रुपये तक होगी आपकी सेविंग
  • मई के अंत तक मिलेंगे ये डिस्काउंट

Maruti Suzuki Offers In May 2023: मारुति सुजुकी ने मई में अपनी कारों पर जोरदार डिस्काउंट उपलब्ध कराए हैं। कंपनी ने अपनी कारों पर 59,000 रुपये तक डिस्काउंट दिए हैं जो मई के अंत तक ग्राहकों को मिलने वाले हैं। मारुति सुजुकी ने अरीना और नैक्सा दोनों ब्रांड्स पर ये डिस्काउंट दिए हैं जिनमें वैगनआर, स्विफ्ट, इग्निस, ऑल्टो के10, एस-प्रेसो, सेलेरियो, डिजायर और ईको शामिल हैं। इनके अलावा कंपनी ने किसी अन्य कार पर कोई डिस्काउंट नहीं दिया है।

मारुति सुजुकी ऑल्टो के10

कंपनी ने इस सस्ती कार पर 59,000 रुपये तक डिस्काउंट दिया है जो एलएक्सआई और वीएक्सआई मैनुअल वेरिएंट्स पर मिला है। यहां 40,000 रुपये तक 40,000 रुपये तक कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट के शामिल हैं। सीएनजी वेरिएंट पर मिल 39,000 रुपये डिस्काउंट मिला है।

मारुति सुजुकी वैगनआर

कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में एक वैगनआर पर 54,000 रुपये तक ऑफर्स मिले हैं। इनमें 30,000 रुपये तक नकद छूट, 20,000 रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। हैचबैक का टॉप मॉडल 45,000 रुपये डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है।

मारुति सुजुकी स्विफ्ट और इग्निस

मारुति स्विफ्ट पर मई 2023 में 54,000 रुपये तक डिस्काउंट मिला है। इसके सभी ऑफर्स वैगनआर वाले ही हैं। हालांकि एलएक्सआई ट्रिम पर 49,000 रुपये छूट मिली है। मारुति इग्निस पर भी 54,000 रुपये तक छूट मिल रही है जिसमें 35,000 रुपये कैश डिस्काउंट, 15,000 रुपये एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है।

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो और सेलेरियो

मारुति सुजुकी एस-प्रेसो पर कुल 54,000 रुपये तक डिस्काउंट मिला है जिसमें 35,000 रुपये की नकद छूट, 15,000 रुपये का एक्सचेंज बोनस और 4,000 रुपये का कॉर्पोरेट डिस्काउंट शामिल है। मारुति सुजुकी सेलेरियो पर भी 54,000 रुपये तक डिस्काउंट मिला है और ऑफर्स एस-प्रेसो वाले ही हैं।

मारुति सुजुकी डिजायर और ईको

मारुति सुजुकी ने जहां डिजायर पर सिर्फ 10,000 रुपये तक ऑफर दिया है, वहीं ईको पर ग्राहकों को 29,000 रुपये तक छूट मिलने वाली है। कुल मिलाकर अगर आप जल्द ही नई मारुति सुजुकी कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो इसी महीने कार की बुकिंग करा दें, ये डील जोरदार है और पहले से सस्ती मारुति कार आपको काफी कम दाम में मिल जाएगी।

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article