ऑटो न्यूज़

ग्राहकों की चहेती बलेनो के SUV अवतार पर काम जारी, जल्द हटेगा क्रॉसओवर से पर्दा

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Nov 7, 2022, 12:46 PM IST

Maruti Suzuki मार्केट में ग्राहकों की चहेती बलेनो हैचबैक का क्रॉसओवर अवतार लॉन्च करने वाली है जिसकी टेस्टिंग जारी है. ये SUV बलेनो के प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी जिसे Auto Expo 2023 में पेश किया जा सकता है.

Image

डिजाइन के मामले में बलेनो क्रॉस एक कूपे एसयूवी नजर आ रही है

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी बलेनो एसयूवी
  • टेस्टिंग के दौरान दिखी कार
  • Auto Expo 2023 में होगी पेश!

Maruti Suzuki Baleno Crossover: मारुति सुजुकी भारतीय मार्केट के लिए एक नई किफायती क्रॉसओवर एसयूवी पर काम कर रही है. ये बलेनो का क्रॉसओवर वर्जन होगा जिसका कोडनेम वायटीबी है. अब बलेनो क्रोसओवर भारत में टेस्टिंग के दौरान दिखाई दी है, लेकिन पूरी तरह स्टिकर्स से ढंकी हुई. अनुमान लगाया जा रहा है कि कंपनी 2023 ऑटो एक्सपो में इस कार से पर्दा हटाएगी. डिजाइन के मामले में बलेनो क्रॉस एक कूपे एसयूवी नजर आ रही है जैसा कॉन्सेप्ट फ्यूच्यूरो-ई नाम से कंपनी ने ऑटो एक्सपो 2020 में पेश किया था.

अगले हिस्से में बड़े बदलाव

मारुति सुजुकी वायटीबी का साइड प्रोफाइल बलेनो जैसा नजर आता है, हालांकि इसके अगले हिस्से में भारी बदलाव देखने को मिलेंगे. कार का अगला हिस्सा हालिया पेश हुई मारुति ग्रैंड विटारा से प्रेरित नजर आ रहा है. तो यहां स्प्लिट हेडलैंप सेटअप के साथ एलईडी डीआरएल मिलेंगे जो मुख्य हेडलैंप के ठीक नीचे फिट किए गए हैं. इसकी ग्रिल काफी बड़े आकार की है और इसका बोनट आगे की ओर झुकता हुआ दिखाई दे रहा है. इसके अलावा यहां रूफ रेल्स भी नई कार को मिलने की संभावना है.

बलेनो वाले हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर बनी

वायटीबी बलेनो हैचबैक वाले हार्टेक्ट प्लेटॉर्म पर आधारित है जिससे इसकी कीमत कम रखी जा सकेगी. अनुमान है कि इसके साथ बलेनो वाला 1.2-लीटर या टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है. इसकी जगह ब्रेजा से नीचे की होगी और इसकी कीमत भी ब्रेजा से कम होने के कयास लगाए जा रहे हैं. भारतीय मार्केट में लॉन्च होने के बाद बलेनो क्रॉस का मुकाबला जोरदार होगा. बता दें कि कंपनी एसयूवी सेगमेंट से बीते कई सालों तक नदारद थी और सिर्फ विटार ब्रेजा मार्केट में बेच रही थी, लेकिन अब मारुति सुजुकी एसयूवी सेगमेंट पर भी अपना दबदबा बना रही है.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article