ऑटो न्यूज़

Maruti Jimny और Fronx इस समय होंगी लॉन्च, मिल रही छप्पर फाड़ बुकिंग्स

  • Authored by: अंशुमन साकल्ले
  • Updated Mar 25, 2023, 02:00 PM IST

Maruti Suzuki ने Auto Expo 2023 में New Jimny और Fronx SUVs शोकेस की हैं और इसी समय इन दोनों की बुकिंग्स भी शुरू कर दी गई थी. अब ये जानकारी सामने आई है कि दोनों एसयूवी को जल्द लॉन्च किया जाएगा.

Image

इन दोनों गाड़ियों के लॉन्च को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है.

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • जल्द लॉन्च होगी जिम्नी और फ्रॉन्क्स
  • लॉन्च से पहले ही हिट हुईं दोनों कारें
  • मारुति को मिल रही छप्पर फाड़ बुकिंग

Maruti Suzuki Jimny And Fronx Launch Details: मारुति सुजुकी ने ऑटो एक्सपो 2023 में नई जिम्नी 5-डोर और फ्रॉन्क्स एसयूवी शोकेस की हैं जिसके तुरंत बाद इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है. अब इन दोनों गाड़ियों के लॉन्च को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है. कंपनी जहां अप्रैल 2023 के दूसरे हफ्ते में बलेनो आधारित नई फ्रॉन्क्स एसयूवी को लॉन्च करेगी, वहीं जिम्नी नाम से वापस आई जिप्सी का लॉन्च इसके कुछ समय बाद किया जाने वाला है. बता दें कि लॉन्च से पहले ही ये दोनों गाड़ियां मार्केट में हिट हो गई हैं और अब तक जिम्नी को 23,500 और फ्रॉन्क्स को 15,500 बुकिंग्स मिल चुकी हैं.

कितनी है दोनों की अनुमानित कीमत

मारुति सुजुकी ने 12 जनवरी 2023 को इन दोनों धाकड़ एसयूवी की बुकिंग शुरू की थी. इनमें से फ्रॉन्क्स की कीमत 7 लाख रुपये से 11 लाख रुपये के बीच होने का अनुमान है, वहीं जिम्नी की बात करें तो इसकी एक्सशोरूम कीमत 9-13 लाख रुपये के बीच होने वाली है. ऑटो एक्सपो में कंपनी ने ये जानकारी साझा कर दी थी कि नई फ्रॉन्क्स को 5 वेरिएंट्स - सिग्मा, डेल्टा, डेल्टा प्लस, जेटा और अल्फा में पेश किया जाएगा. इसके बाद जिम्नी सिर्फ दो वेरिएंट - जेटा और अल्फा में लॉन्च होगी.

कितनी दमदार हैं ये दोनों एसयूवी

मारुति सुजुकी अपनी नई फ्रॉन्क्स एसयूवी के साथ दो इंजन विकल्प देने वाली है. इनमें से पहला के12एन 1.2-लीटर डुअल-जेट डुअल-वीवीटी पेट्रोल इंजन है जो 90 पीएस ताकत और 113 एनएम पीक टॉर्क बनाता है. दूसरे नंबर पर के10सी 1.0-लीटर टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन आजा है जो 100 पीएस ताकत और 148 एनएम पीक टॉर्क क्षमता वाला है. ये दोनों इंजन 5-स्पीड मैनुअल, 5-स्पीड एएमटी और 6-स्पीड एटी गियरबॉक्स विकल्पों से लैस होंगे. जिम्नी के साथ 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 103 पीएस ताकत और 134 एनएम पीक टॉर्क बनाता है, इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड एटी विकल्प मिले हैं.

अंशुमन साकल्ले
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article