ऑटो न्यूज़

महीने भर के अंदर New Dzire को मिलीं 30,000 से ज्यादा बुकिंग, ये वेरिएंट बना फेवरेट

2025 Maruti Suzuki Dzire: जानकारी मिली है कि इसका जेडएक्सआई वेरिएंट ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है और कार की कुल बिक्री का 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सा इसी से आया है। कंपनी ने 11 नवंबर को इसकी बुकिंग लेना शुरू किया था और अब तक इसे 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं।

Image

कार की कुल बिक्री का 50 प्रतिशत से ज्यादा हिस्सा ZXi से आया है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • मारुति सुजुकी डिजायर सुपरहिट
  • 1 महीने से कम में 30000 बुकिंग
  • जेडएक्सआई वेरिएंट बना फेवरेट

2025 Maruti Suzuki Dzire: मारुति सुजुकी ने हाल में नई डिजायर आकर्षक कीमत पर लॉन्च की है। 6.79 लाख रुपये शुरुआती दाम पर इस कार को खरीदा जा सकता है। इसकी स्टाइल और डिजाइन में बड़े बदलाव किए गए हैं, खासतौर पर नई जनरेशन डिजायर का चेहरा काफी बदल गया है। अब जानकारी मिली है कि इसका जेडएक्सआई वेरिएंट ग्राहकों को खूब पसंद आ रहा है और कार की कुल बिक्री का 50 प्रतिशत से भी ज्यादा हिस्सा इसी से आया है। कंपनी ने 11 नवंबर को इसकी बुकिंग लेना शुरू किया था और अब तक इसे 30,000 से ज्यादा बुकिंग्स मिल चुकी हैं।

4 वेरिएंट्स में लॉन्च हुई कार

नई जनरेशन डिजायर को 4 वेरिएंट्स - एलएक्सआई, वीएक्सआई, जेडएक्सआई और जेडएक्सआई प्लस में लॉन्च किया है। नई जनरेशन मारुति सुजुकी डिजायर के साथ 1.2-लीटर जेड-सीरीज पेट्रोल इंजन दिया है। ये 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स के साथ आया है जो 80 बीएचपी ताकत और 112 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है। मारुति सुतुकी ने इस कार को सीएनजी वर्जन में भी पेश किया है जिसमें इंजन की ताकत घटकर 68 बीएचपी और 102 एनएम रह जाती है। हालांकि ये करीब 34 किमी/किग्रा तक माइलेज भी देता है।

फीचर्स में भी जोरदार कार

2025 मारुति सुजुकी डिजायर के अगले हिस्से में आड़ी पट्टियों वाली अगली ग्रिल दी गई है। इसके साथ ही एलईडी हेडलैंप्स पतले और तेज रोशनी देने वाले हैं। कार को नए अगले और पिछले बंपर, डुअल टोन अलॉय व्हील्स, एलईडी टेललाइट और शार्कफिन एंटीना दिए गए हैं। फीचर्स की बात करें तो नई डिजायर को सेगमेंट में पहली बार इलेक्ट्रिक सनरूफ दी गई है। यहां नया डुअल टोन इंटीरियर थीम, 9 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, 360 डिग्री कैमरा, क्रूज कंट्रोल, रियर एसी वेंट्स और ऑटोमैटिक क्रूज कंट्रोल भी दिए गए हैं।

मिल चुकी 30,000 बुकिंग्स

नई जनरेशन डिजायर की 30,000 से ज्यादा बुकिंग कंपनी ने लॉन्च के एक महीने से भी कम में हासिल कर ली हैं। इसके अलावा 5,000 ग्राहकों को अब तक इस कार की डिलीवरी भी मिल चुकी है। डिजायर के जेडएक्सआई वेरिएंट की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत 8.89 लाख रुपये है, वहीं जेडएक्सआई प्लस वेरिएंट की कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होती है। कंपनी ने इसे 7 रंगों — गैलेंट रेड, पर्ल अर्कटिक व्हाइट, स्प्लैंडिड सिल्वर, मैग्मा ग्रे, ब्लूइश ब्लैक, नटमैग ब्राउन और एल्यूरिंग एल्यूरिंग ब्लू में पेश की है। इनमें से 3 रंग गैलेंट रेड, एल्यूरिंग ब्लू और नटमैग ब्राउन नए रंग हैं।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article