ऑटो न्यूज़

इंतजार हुआ खत्म, शानदार लुक और हाइटेक फीचर्स के साथ New Honda Amaze लॉन्च

2025 Honda Amaze Launched In India: कंपनी ने 8 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया है जो टॉप मॉडल के लिए 10.90 लाख रुपये तक जाती है। अब अमेज अपनी तीसरी पीढ़ी में आ चुकी है और हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी डिजायर से इसका मुकाबला भी शुरू हो गया है। इसे 3 वेरिएंट्स - वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया गया है।

Image

इसका लुक और स्टाइल भी बदल गया है जो पहले से ज्यादा आकर्षक है।

Photo : Times Now Digital
KEY HIGHLIGHTS
  • 2025 होंडा अमेज भारत में लॉन्च
  • 8 लाख रुपये है शुरुआती कीमत
  • सबसे सस्ती एडीएएस वाली कार

2025 Honda Amaze Launched In India: होंडा ने लंबे समय तक इंतजार कराने के बाद आखिरकार भारत में नई जनरेशन अमेज लॉन्च दी है। कंपनी ने 8 लाख रुपये शुरुआती एक्सशोरूम कीमत पर इसे लॉन्च किया है जो टॉप मॉडल के लिए 10.90 लाख रुपये तक जाती है। अब अमेज अपनी तीसरी पीढ़ी में आ चुकी है और हालिया लॉन्च मारुति सुजुकी डिजायर से इसका मुकाबला भी शुरू हो गया है। इसे 3 वेरिएंट्स - वी, वीएक्स और जेडएक्स में पेश किया गया है। ऐसे में अगर आप नई फैमिली कार लेने का प्लान बना रहे हैं तो नई जनरेशन होंडा अमेज बहुत किफायती विकल्प है। इसका लुक और स्टाइल भी बदल गया है जो पहले से ज्यादा आकर्षक है।

स्टाइल और डिजाइन तगड़ा

होंडा ने नई जनरेशन अमेज को जोरदार स्टाइल और डिजाइन पर तैयार किया है। इसके अगले हिस्से में नए हेडलैंप्स और एलईडी डीआरएल मिले हैं जो क्रोम फिनिश के साथ आते हैं। ये बहुत कुछ होंडा एलिवेट जैसे नजर आ रहे हैं। यहां नई ग्रिल, नए डुअल टोन 15-इंच के अलॉय व्हील्स और कई ऐसे पुर्जे दिए गए हैं जो इसके लुक को चार-चांद लगाते हैं।

इंटीरियर और फीचर्स धाकड़

नई जनरेशन अमेज को होंडा एलिवेट से प्रेरित केबिन दिया गया है। इसके साथ 8-इंच टचस्क्रीन, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के अलावा 7-इंच एमआईडी, मल्टी फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील दिए गए हैं। कार का सेंटर कंसोल, वायरलेस चार्जिंग शेल्फ, यूएसबी पोर्ट्स से लैस है जो एलिवेट जैसा है। इसके बाद एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स भी आपको यहां मिलते है।

सेफ्टी के मामले में जबरदस्त

2025 होंडा अमेज के केबिन में आपको ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस ऐप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वायरलेस चार्जर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, रियर एसी वेंट्स और रियर सीट आर्मरेट मिलते हैं। सेफ्टी की बात करें तो नई अमेज को 6 एयरबैग्स, लेन वॉच कैमरा, हिल स्टार्ट असिस्ट, ईएससी और होंडा का सेंसिंग एडीएएस मिल गया है। इसके साथ ही अमेज भारत की सबसे सस्ती एडीएएस फीचर वाली कार बन गई है।

कितना माइलेज निकालेगी कार

नई जनरेशन अमेज के साथ होंडा ने 1.2-लीटर चार-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दिया है जो 5-स्पीड मैनुअल और सीवीटी गियरबॉक्स के साथ आता है। ये दमदार इंजन 90 एचपी ताकत और 110 एनएम पीक टॉर्क जनरेट करता है, यानी ये कार पावर में डिजायर से ताकतवर है। होंडा का दावा है कि मैनुअल वेरिएंट में 18.65 किमी/लीटर और सीवीटी गियरबॉक्स में कार का इंजन 19.46 किमी/लीटर तक माइलेज निकालता है।

Anshuman. Sakalley
अंशुमन साकल्लेauthor

अंशुमन साकल्ले जून 2022 से टाइम्स नाउ नवभारत (www.timesnowhindi.com/) में बतौर सीनियर स्पेशल करेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं। ये ईएमएमसी, दैनिक भास्कर, एनडीटीवी और जी न्यूज डिजिटल में काम करने के बाद संस्थान से जुड़े। इन्हें सभी मुख्य बीट्स पर काम करने का अनुभव है और ये 12 वर्ष से भी ज्यादा इसी पेशे में गुजार चुके हैं। एक्सपर्टीज की बात करें तो ऑटो और टेक से जुड़ी तमाम खबरों का जिम्मा यही संभाल रहे हैं। ऑन ग्राउंड रिपोर्ट हो या वीडियो या फिर गाड़ियों का रिव्यू, ये हमेशा अलग-अलग एंगल से खबरों को रोचक बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। भोपाल के रहने वाले अंशुमन बड़े घुमक्कड़ हैं और ये देश की लगभग सभी प्रचलित जगहों पर अपनी मौजूदगी दर्ज कर चुके हैं। एनडीटीवी से लेकर अब तक इन्होंने सिर्फ ऑटोमोबाइल जगत से जुड़ी खबरों पर ही काम किया है, हालांकि कोर बीट से इतर चुनाव, बजट या किसी भी बडे इवेंट पर इन्हें बड़ी और महत्वपूर्ण खबरों की जिम्मेदारी भी दी जाती है। इन सबके अलावा राजनीति में भी इन्हें खासी दिलचस्पी है, यही वजह है कि मध्यप्रदेश की पॉलिटिक्स को ये बहुत गहराई से जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article